जशपुर मुनादी ।। स्वामी आत्मानन्द स्कूल शिक्षक भर्ती में भारी गड़बड़ी को लेकर जिले में एक अजब गजब आंदोलन किये जाने की जानकारी मिल रही है।बताया जा रहा है कि आज चयन सूची से बाहर होने वाले अभ्यर्थी सद्बुद्धि यज्ञ करने जा रहा है।इस यज्ञ में वही अभ्यर्थी शामिल रहेंगे जो गुरुवार को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुँचे थे जहाँ जमकर हंगामा हुआ था।इनके हंगामे के अगले दिन भाजपा ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में बयान जारी किया और कहा कि भाजपा इस मामले में वयापक विरोध की रणनीति बना रही है।
इसके बाद शनिवार को शाम के वक़्त सारे 15-20 अभ्यर्थियों ने जिले के अधिकारियों में सद्बुद्धि आने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करने का एलान किया है।अभ्यर्थी मनीष शर्मा ने बताया कि शनिवार को गमझिया डीह मंदिर में शाम को सभी अभ्यर्थी जुटेंगे और सभी एक एक साथ हवन करेंगे ।हवन करने का उद्द्देष्य जिले के अधिकारियों में सद्बुद्धि लाना है ।भगवान ही इनमें सद्बुद्धि ला सकते है।
हाई लेबल तक पहुंचा जशपुर का ये मामला , हो सकता है बड़ा विरोध , डीईओ ऑफिस में हंगामे के
उन्होंने बताया कि स्वामी आत्मानन्द स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए षिक्षा विभाग ने जो कार्यप्रणाली अपनाया है वो कार्यप्रणाली सबसे अलग और योग्य अभ्यर्थियों में निराशा पैदा करने वाला है । इस बार शिक्षकों के चयन में नए नए नियम बनाकर योग्य अभ्यर्थियों को चयन से बाहर कर दिया गया है ।
आपको बता दें कि गुरुवार को इन अभ्यर्थियों ने भर्ती में गड़बड़ी को लेकर भारी हंगामा मचाया था ।हंगामा घण्टो तक चला था ।पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गयी थी और भाजपा के नेता भी ।हांलाकि बाद में अभ्यर्थियों के लिखित आवेदन का डीईओ ने लिखित में जवाब दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।