Jashpur breaking मामूली सी बात पर डंडे से पीट पीटकर युवक को मार डाला और लाश को कर दिया ...हत्या करने के बाद आरोपियों ने .....फिर पूलिस ने जो किया वो भी....

munaadi news image
July 03, 2022



Jashpur breaking मामूली सी बात पर डंडे से पीट पीटकर युवक को मार डाला और लाश को कर दिया ...हत्या करने के बाद आरोपियों ने .....फिर पूलिस ने जो किया वो भी....

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।आखिर जिले के बगीचा पुलिस ने 2 साल पहले हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र घुघरी गांव में आज से 2 साल पहले सतीखार के पास खेत में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान अशोक मिंज के रूप में हुई थी।

Advertisement

Advertisement


जिसकी रिपोर्ट बगीचा पुलिस ने 22-9-2020 को दर्ज किया था, पर पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी आरोपियों का पता नही चल पा रहा था, पर जैसे जैसे विवेचना आगे बढ़ी, साफ होता गया। दरअसल पुलिस को जांच विवेचना में अहम सुराग यह पता लगा कि घटना के बाद से ही गांव के दो युवक गायब हैं, जिनकी विवेचना करने पर पुलिस ने पाया कि घटना के बाद गांव के ही दो युवक जिनमे से एक अंडमान तो दूसरा मुम्बई चले गए है, पुलिस को मिले इस क्लू ने पूरी विवेचना को अपने अंतिम पड़ाव में ला दिया, पुलिस को यह भी पता लगा कि दोनों फरार वारन्टी भी हैं, और आदतन बदमाश भी।


पुलिस की शक की सुई चूंकि दोनो पर ठहर चुकी थी, और किसी को शक न हो यह सोच पुलिस आरोपियों के आने का इंतजार करने लगी, जब दोनों दो साल बाद वापस लौटे तो पुल्स ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा,  और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।


आरोपी रॉबर्ट कुजूर और अजय यादव ने पुलिस को बताया कि दोनों महुआ शराब लेने महादेवडाण्ड आये थे, जहां से उन्होंने शराब खरीदा और चखना और डिस्पोजल गिलास लेकर गांव वापस लौट रहै थे, तभी गांव वापस पहुंचने से पहले ही पुलिया के पास मृतक अशोक मिंज उन्हें मिला, जिसे देख रॉबर्ट कुजूर ने मोटरसाइकिल रोका, और तीनों ने मिलकर वहीं पर शराब पी और तीनों में इस बात पर विवाद होने लगा कि अशोक मिंज के खेत मे लगे सरई (साल) के पेंड को रॉबर्ट कुजूर ने काट दिया था, वहीं अशोक मिंज के घर के पास सरकारी जमीन में अजय यादव घर बनाने के लिए खम्भे वगैरह गाड़ा था, जिसे अशोक मिंज ने उखाड़कर फेंक दिया था।


विवाद इस कदर बढा कि उनके बीच मारपीट भी होने लगी, इसी बीच पुलिया के पास रॉबर्ट कुजूर के हाथ एक मोटा डंडा मिला, जिससे गुस्से में अशोक मिंज के सिर पर दे मारा, जिससे अशोक मिंज वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ा, गिरने के बाद आरोपियों ने मृतक अशोक को हिला डुला कर देखा, शरीर में हरकत ना होते देख दोनो अशोक मिंज को मोटरसाइकिल में डालकर धीरे धीरे सतिखार खेत के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।


Advertisement

Advertisement

पूरे मामले को सुलझाने में पुलिस की ओर से थाना प्रभारी आर एस पैंकरा, उपनिरीक्षक एस आर भगत, एएसआई जे आर कुर्रे और बालमुकुंद सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक मनोहर पैंकरा और राजकुमार मनहर की अहम भूमिका रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News