जशपुर मुनादी।। जिले के बगीचा में एक नाबालिग रेप पीड़िता का डाक्टरी मुलाहिजा नही होने के चलते नगर की महिला पार्षद सहित स्थानीय व्यपारियो ने थाना के सामन धरना दे दिया।बताया जा रहा है कि बगीचा पूलिस एक नाबालिग रेप पीड़िता का एमएलसी कराने पीड़िता को लेकर जब सामुदायिक अस्पताल बग़ीचा पहुंची तो पता चला कि अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर नहीं है ।इस बात की जानकारी जब स्थानीय महिला पार्षद गीता देवी को मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गई ।वहां डाक्टरो से सम्पर्क करने पर पता चला कि सभी के सभी अस्पताल से बाहर है।अंकिता मिंज नाम की महिला डॉक्टर ने यह बोलकर मुलाहिजा करने से मना कर दिया कि उनकी ऑफ ड्यूटी है।स्थानीय लोगो ने जब सीएमएचओ से सम्पर्क किया तो सीएमएचओ ने यह बोल दिया कि कासाबेल के डॉक्टर है पीड़िता को कासाबेल ले जाईये।


इसके बाद तो यहाँ बवाल मच गया और लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। हांलाकि इस सम्बंध में बगीचा बीएमओ आर सी भगत ने बताया कि रॉनी से एक महिला डॉक्टर को बुलाया गया है और पीड़िता का मुलाहिज़ा कराया जा रहा है ।बीएमओ ने बताया कि महिला डॉक्टर अस्पताल में नही है इसकी जानकारी उंन्हे नहीं दी गयी थी।डाक्टरो को बताकर जाना था ।जानकारी होने पर इमरजेंसी के लिए अन्य डॉक्टर की व्यवस्था की जाती।


इस मामले में बगीचा पुलिस ने बताया कि सूरज नाम के एक आरोपी के द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग को लेकर भागने की कोशिश की जा रही थी जिसे लड़कीं के घरवालों ने देख लिया ।लड़कीं घरवालों के पास है जबकि लड़का आरोपी मौके से फरार हो गया।आरोपी के खिलाफ 376का मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।