जशपुर मुनादी ।।उदय पुर में टेलर कन्हैया लाल की हुई हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में आज बंद का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में आज जशपुर जिले में भी बंद का असर देखा जा रहा है।देश की हर राजनीतिक घटनकर्मो को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करने वाले जशपुर भी आज उदयपुर की घटना को लेकर बन्द है।


विश्वहिंदू परिषद समेत संघ के तमाम अनुषांगिक संगठनों के द्वारा शुक्रवार को ही सोशल मीडिया के जरिये जिला बन्द का आह्वान किया गया था जिसका असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है।पहली तस्वीर जिले के दुलदुला से आ रही है जहाँ सुबह से ही बन्द का नजारा देखने को मिल रहा है।स्थानीय हिंदूवादी नेता अजय गुप्ता ने बताया कि दुलदुला वासियों के द्वारा बंद का पुरजोर समर्थन किया जा रहा है और समर्थन में लोगो ने सारे प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।
इसी तरह जशपुर ,कुनकुरी,बगीचा ,तपकरा में भी बंद का असर देखा जा रहा है।बंद को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट दिख रही है।सुरक्षा के इंतजाम को और दुरुस्त कर दिए गए है।

