वायरल हो गए जुदेव ,एक सभा मे बोल दी ऐसी बात ,कहा -"नेस्तनाबूद कर दूंगा" watch full video पढिये पूरी स्टोरी

munaadi news image
October 21, 2023



वायरल हो गए जुदेव ,एक सभा मे बोल दी ऐसी बात ,कहा -"नेस्तनाबूद कर दूंगा" watch full video पढिये पूरी स्टोरी

munaadi news image

कोटा मुनादी।। 2003 के बाद 20 साल बाद 2023 में 20 वर्षो के इतिहास को दोहराने की कोशिश में लगे स्व दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप ने अपने भाषण में कहा है कि टाईगर अभी जिंदा है ,जो भी मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान करेगा उसे निस्तनाबूद कर दूंगा " प्रबल जुदेव का यह बयान और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है ।

Advertisement

Advertisement

दरअसल प्रबल बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस को  इंगित करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के तरफ अगर किसी ने नजर टेढ़ी की तो उसे मिटा दिया जाएगा । जूदेव का यह भाषण सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

       आपको बता दें कि जशपुर रियासत छग का जाना माना सियासी घराना है। छग भाजपा के पितृपुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव इस घराने के सबसे होनहार राजनीतिज्ञ माने जाते हैं । कहते हैं जूदेव के चलते ही 2003 में छग में भाजपा की सरकार बनी । प्रदेश के किसी भी सीट से चुनाव लड़ना और चुनाव जीत जाना इस खानदान की परंपरा रही है ।दिलीप सिंह जूदेव जांजगीर  और बिलासपुर से 2 बार सांसद निर्वाचित हुए जबकि उनके बेटे स्व युद्धवीर जशपुर से 300 किमी दूर चंद्रपुर से 2 बार विधायक निर्वाचित हुए ।इस बार bjp उसी पुराने इतिहास को दोहराने के लिए 20 साल बाद स्व दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल को कोटा और बहु संयोगिता को चंद्रपुर से टिकट दिया है ।

Advertisement

Advertisement

बहरहाल प्रबल के इस जोशीले भाषण का चुनाव में क्या असर होगा यह तो बाद की बात है लेकिन जूदेव के इस संवाद से जुदेव समर्थको में जान जरूर गयी है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News