कका अभी जिंदा है .....कका ने जीता भाजपा पार्षद का भरोसा , एक पोस्ट पर हरकत में आ गए सब के सब और हो गई कार्रवाई .....

munaadi news image
May 25, 2022



कका अभी जिंदा है .....कका ने जीता भाजपा पार्षद का भरोसा , एक पोस्ट पर हरकत में आ गए सब के सब और हो गई कार्रवाई .....

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।भुपेश बघेल ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि' कका अभी जिंदा है' ।इन दिनों मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल पूरे प्रदेश की जनता से भेंट मुलाकात कर रहे हैं और भेंट मुलाकात के दौरान जनता से मिलने वाली शिकायत पर आन द स्पॉट फैसला भी कर रहे है। अधिकारी चाहे जो भी हो और शिकायकर्ता जिस दल का भी हो सुनवाई भी होगी और कार्रवाई भी । इसका ताजा उदाहरण जशपुर जिले के बगीचा में देखने को मिल रहा है। 

Advertisement

Advertisement

दरअसल नगर पंचायत बगीचा के भाजपा पार्षद ताहिर चिश्ती ने सोशल मीडिया के फेसबुक साईट पर कक्का याने मुख्य्मंत्री भुपेश बघेल को सम्बोधित करते हुए बगीचा नगर पंचायत के एक  अभियंता की शिकायत की थी ।भाजपा पार्षद ने लिखा था कि अभियंता कई दिनों से नगर पंचायत ऑफिस ही नही आ रहे और इनका शुरू से यही रवैया रहा है ।अभियंता को जब नियमित रूप से कार्यालय आने को कहा जाता है तो इंजीनीयर साहब ऊंची पहुँच का हवाला देकर कहते हैं कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।इस मनमानी की दुष्परिनीतिस्वरूप नगर पंचायत में न तो किसी निर्माण कार्य का मूल्यांकन हो पा रहा है न पीएम आवास का कोई काम पूरा हो रहा है ।आखिरी में उन्होंने लिखा कि -"कका है तो भरोसा है "

सोशल मीडिया में किये गए इस पोस्ट के 3 या 4 दिन बाद ही प्रशासन हरकत में आ गया ।कलेक्टर एक्शन में आ गए और सम्बंधित अभियंता दीपक अग्रवाल को सीएमओ नीलेश केरकेट्टा ने नोटिस जारी कर दिया । नोटिस देकर अभियंता दीपक अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है ।नीलेश केरकेट्टा ने मीडिया को बताया कि अभियंता निर्माण एजेंसी का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है और इनकी अनुपस्थिति में कई कार्य प्रभावित होते है।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दीपक अग्रवाल अभियंता कई दिनो से ऑफिस नही आ रहे थे ।बीते शुक्रवार को उन्हें नोटिस जारी किया गया है इसके बाद मंगलवार से वह ड्यूटी आ रहे है ।

Advertisement

Advertisement


इधर कका याने सीएम को सम्बोधित करके अभियंता के नाम से सोशल मीडिया में पोस्ट जारी करने वाले भाजपा पार्षद ताहिर चिश्ती ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि उनके पोस्ट करने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई हूई है । इससे यह लगता है कि कक्का ने उनकी बात सुन ली ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News