धर्म बदलने वाले 2 परिवारों के घरों में जड़ दिया ताला और कर दिया सामाजिक बहिष्कार का एलान ,अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने समाज ने किया.....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 03, 2022



धर्म बदलने वाले 2 परिवारों के घरों में जड़ दिया ताला और कर दिया सामाजिक बहिष्कार का एलान ,अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने समाज ने किया.....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

झारखण्ड (गुमला)मुनादी।। खबर जशपुर जिले से सटे पड़ोसी राज्य झारखण्ड से आ रही है।यहाँ धर्म परिवर्तन करने वाले 2 परिवारों को समाज ने बहिष्कार कर उनके घरों में ताला जड़ देने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों और समाज के इस फैसले के बाद धर्म परिवर्तन करने वाले दोनो परिवार थाने के शरण मे है।

Advertisement

Advertisement


मामला गुमला जिले कर सीसई शिवनाथ पुर डाहुटोली गाँव का है।जब गांव के लोगो को पता चला कि स्व जटा उरांव और बंधन उरांव के परिवार ने मंदिर में पूजा पाठ छोड़ प्रार्थना करना शुरू कर दिया है तो गाँव में खलबली मच गई ।समाज के लोग और ग्रामीणों ने पहले तो उन्हें अपने स्तर से समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं माने तो शनिवार को यहाँ ग्रामीणों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया ।समाज के लोगो ने शनिवार को एक सामाजिक बैठक बुलाया और बैठक गाँव और आस पास के गाँव के लोगो के अलावे एसडीओपी,थाने के इंस्पेक्टर,जिला पंचायत सदस्य,बीडीओ,सीओ,थानेदार और गांव के मुखिया सहित कई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी पहुँचे। सभी ने दोनों परिवारों को करीब 7 घण्टे तक  मूल धर्म मे रहने की  बात समझाते रहे लेकिन दोनों परिवार इनकी एक नहीं माने और  साफ साफ कह दिया कि उन्होंने जो फैसला किया है उस फैसले से ये एक इंच भी नहीं हिलने वाले । समाज के लोगों ने जब दोनों परिवारों का फैसला सुन लिया तो उन्होंने भी सारे अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के सामने उनका सामाजिक बहिष्कार तो करने का फैसला सुनाया ही साथ ही साथ उंन्हे उनके घर से बाहर निकालकर उनके घरों में ताला जड़ दिया । और उपद्रव न हो इसको ध्यान में रखते हुए पूलिस दोनो परिवारों को सिसई थाना ले आयी है ।


Advertisement

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि गाँव वाले बहुत पहले से दोनो परिवारों पर नजर बनाए हुए थे और उंन्हे बहुत पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि इन्होंने अपना धर्म बदल लिया है ।ऐसी जानकारी सामने आने के बाद समाज एक्शन में आ गया और इस मामले को लेकर करीब 7 बार बैठक की गई लेकिन किसी एक बैठक में भी मसले का कोई नतीजा नहीं निकला ऐसे में शनिवार को एक स्पेशल बैठक बुलाई गई और बैठक में समाज के लोगों ने दोनों परिवारों के घरों में ताला जड़कर उन्हें उनके ही घरों से बेदख़ल कर दिया गया ।समाज के लोग प्रशासन ने धर्म परिवर्तन कराने वाले धर्मगुरुओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News