Big breaking jashpur मनरेगा पी ओ सुबह सुबह पहुँच गयी थाना,जनपद सीईओ पर लगाये गम्भीर आरोप, अभिव्यक्ति ऐप के जरिये सीईओ की शिकायत, जनपद सीईओ ने दी सफाई,कहा, हमारे पास......

munaadi news image
June 25, 2022



Big breaking jashpur मनरेगा पी ओ सुबह सुबह पहुँच गयी थाना,जनपद सीईओ पर लगाये गम्भीर आरोप, अभिव्यक्ति ऐप के जरिये सीईओ की शिकायत, जनपद सीईओ ने दी सफाई,कहा, हमारे पास......

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के बगीचा जनपद से आ रही है।जनपद कार्यालय में पदस्थ महिला मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी ने जनपद पंचायत सीईओ के उपर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।मनरेग्गा अधिकारी ने अभिव्यक्ति ऐप के जरिये पुलिस को शिकायत की है और ऐप में की गई शिकायत की प्रति बगीचा पुलिस को भी सौंपा है। 

Advertisement

Advertisement


मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी नीलम तिर्की सुबह सुबह बगीचा थाना पहुंच गई और बताया कि बगीचा जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा उंन्हे हड़ताल समाप्त होने। के बाद भी प्रभार नही दिया जा रहा है जिसके चलते वह मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो रही है।उसका आरोप है कि जनपद सीईओ के द्वारा उसे जातिगत तौर पर भी खरी खोटी सुनाया गया ।उनके इस व्यवहार से वह इतना दुखी है कि कुछ नही कर पा रही है।


Advertisement

Advertisement

इधर इस मामले में जनपद सीईओ ने सफाई देते हुए कहा है कि उक्त मनरेगा अधिकारी के विरुद्ध पंचायत सचिवों ने शिकायत की थी।लेकिन मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के चलते जांच रुकी हुई थी।हड़ताल खत्म होने के बाद सचिवों ने फिर से कार्रवाई की मांग की और बीते 18 जून को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर मनरेगा अधिकारी को यहाँ से नहीं हटाया गया तो वे सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे ।इस बात की जानकारी विधायक विनय भगत और कलेक्टर को भी है।कलेक्टर के निर्देश पर मम्नरेगा अधिकारी का तबादला कांसाबेल कर दिया गया था और कल उसे बगीचा से रिलीव किया गया है।जनपद सीईओ ने कहा कि उनके पास सारे दस्तावेज है जरूरत पड़ने पर। पुलिस को सारे दस्तावेज दिखाए जाएंगे


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News