MUNAADI BIG BREAKING: भरे बाजार में नकाबपोश युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ वार किए, देखती रही भीड़...जानिए पूरा मामला

munaadi news image
June 26, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: भरे बाजार में नकाबपोश युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ वार किए, देखती रही भीड़...जानिए पूरा मामला

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।।   बिलासपुर संभाग में एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, गौरेला के भरे बाजार में नकाबपोश युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम नाकेबंदी कर हत्यारे को पकड़ने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन अभी तक पकड़ नहीं पाई है। अजीब बात यह है कि इस वारदात के दौर भीड़ देखती रहीं, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश भी नहीं की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग होने की आशंका जता रही है। फिलहाल जांच की जा रही है। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, झगराखाड़ निवासी रंजना यादव (21) अपने चचेरे भाई के साथ मेन रोड स्थित एक्टिवा से स्टेट बैंक की शाखा में पहुंची थी। रंजना जैसे ही एक्टिवा से उतरी एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार कर दिए। इससे रंजना लहूलुहान हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने उस पर 11 वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। 


Advertisement

Advertisement

वहीं, CCTV फुटेज के आधार पर जिले में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की और आरोपी के बीच करीब 3 मिनट तक बातें होती हैं। इसके बाद युवक चाकू से वार करता है। वारदात के बाद आरोपी ने धारदार हथियार को लड़की के शव के पास ही फेंक दिया। हालांकि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News