MUNAADI BIG BREAKING : ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के चार्टर्ड अकाउंटेंट के निवास पर दबिश, कई दस्तावेज जब्त

munaadi news image
April 11, 2024



MUNAADI BIG BREAKING : ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के चार्टर्ड अकाउंटेंट के निवास पर दबिश, कई दस्तावेज जब्त

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। ACB और EOW की टीम ने आज एक साथ प्रदेश के कई शराब कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर धावा बोला। इसी कड़ी में ACB की एक टीम आज बिलासपुर भी पहुंची। यहां शराब कारोबारी के सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) संजय मिश्रा के निवास पर टीम ने दबिश दी। 

Advertisement

Advertisement


बता दें कि ACB की दो सदस्यीय टीम ने इस दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय मिश्रा के निवास में शराब कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों की जांच व पड़ताल की। बताया जा रहा है, संजय मिश्रा शराब कारोबारी अतुल सिंह के सीए हैं। अतुल सिंह FL10 A शराब लायसेंसधारी है। पिछली सरकार ने FL10 में A जोड़कर नया सिस्टम बनाकर दर्जनभर कारोबारियों को लाइसेंसधारी बना दिया था। 


दरअसल, FL10 A लायसेंस की नई व्यवस्था के अनुसार FL10 A लायसेंसधारी ही विभिन कंपनियों की शराब बेवरेज कारपोरेशन के गोदाम में शराब स्टॉक करवाते थे। माना जा रहा है, FL10 A व्यवस्था सिर्फ कंपनियों से कमीशन पाने के लिए किया गया है। लिहाजा शराब घोटाले से जुड़े हर पहलू पर ACB और EOW की टीम जांच कर रही है। शराब कारोबारी और उनसे जुड़े लोग ACB और EOW के राडार में हैं।



Advertisement

Advertisement

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में आने वाले समय में नए नाम जुड़ सकते हैं। साथ ही घोटाले की राशि और अधिक हो सकती है । छत्तीसगढ़ में गृह विभाग के पूर्व एसीएस औऱ रिटायर्ड IAS बी के एस रे के मुताबिक छग के शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED का आवेदन खारिज किया है। लेकिन मामले को झूठा नहीं कहा है, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य के EOW ACB ने नया केस रजिस्टर्ड किया है और उस केस के आधार पर ED ने भी नया ECIR दर्ज की है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News