MUNAADI BIG BREAKING: आपसी रंजिश में विवाद...दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

munaadi news image
July 13, 2025



MUNAADI BIG BREAKING: आपसी रंजिश में विवाद...दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में एक आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मिनी बस्ती की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के जरहाभाठा मिनिबस्ती इलाके में रविवार की दोपहर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुमित बांधे नाम के युवक को गंभीर चोट आई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ दिनों से पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार को जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। 


वहीं इस घटना के बाद हालात को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झगड़े की असली वजह क्या थी और इसमें कितने लोग शामिल थे इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News