MUNAADI BIG BREAKING: राहुल गांधी को केंद्र पर बड़ा हमला...कहा-मनरेगा का पैसा अरबपतियों को पहुंचा दिया, रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है, आप जो भी खरीदो, पैसा अदानी को जाएगा

munaadi news image
April 29, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: राहुल गांधी को केंद्र पर बड़ा हमला...कहा-मनरेगा का पैसा अरबपतियों को पहुंचा दिया, रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है, आप जो भी खरीदो, पैसा अदानी को जाएगा

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेजी आ गई है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिलासपुर पहुंचे और सकरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र-राज्य सरकार के साथ भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि 25 साल का मनरेगा का पैसा अरबपतियों को पहुंचा दिया। हिंदुस्तान का एक परसेंट व्यक्ति 40 परसेंट धन को कंट्रोल करता है। रेलवे प्राईवेटाइज हो रहा है।देश का सारा पैसा 20 -22 लोगों के पास है। पेट्रोल बिजली, कपड़ा आप खरीदो पैसा अदानी को जाता है। जितना धन उन्होंने अदानी को दिया, हम उतना गरीबों को देंगे। हम लोगों को लखपति बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से दोगुना काम करती हैं।कांग्रेस महालक्ष्मी योजना लाएगी घर की एक महिला के बैंक अकाउंट में साल का एक लाख कांग्रेस डालेगी। हर महीने 8500 रुपए टकाटक टकाटक अकाउंट में जाएगा।

Advertisement

Advertisement


सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने युवाओं को भी बहुत तंग किया है। नोटबंदी, जीएसटी, आज देश में खूब बेरोजगारी है। हिंदुस्तान में इतनी बेरोजगारी पहले कभी नहीं हुई। नरेंद्र मोदी ने देश में बेरोजगारी की दीवार बना रखी है। हमारी स्कीम इस दीवार को तोड़ेगी। इस तरह हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। सरकार आएगी किसानों का कर्जा माफ होगा। किसानों को हम एमएसपी देंगे। मनरेगा का दर 400 हो जाएगा। आशा बहनों की आय दोगुनी होगी। बीजेपी का मेनिफेस्टो दो लोगों को चांद में पहुंचा देंगे। कोविड में मोबाइल का लाइट जलाओ। संविधान की रक्षा हो रही है। आरक्षण में 50 प्रतिशत का दायरा हटा देंगे।आरक्षण में दायरा और बढ़ेगा।


Advertisement

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का आक्रमण लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण पर है। बीजेपी पहले 400 पार बोल रही थी। अब 150 पार भी नहीं बोल रहे हैं। देश की जनता ने नब्ज पकड़ लिया है। ये लोग संविधान को गरीबों के अधिकार को जड़ से खोद कर फेंकना चाहते हैं।  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, बीजेपी चाहती है कि इसे फाड़कर फेंक दिया जाए। देश में राज 20-25 लोग करें और बाकी जनता देखती रहे। बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि देश में अब हमारी सरकार बनेगी तो संविधान खत्म कर देंगे। हम सब मिलकर इस संविधान की किताब को सुरक्षित करने जा रहे हैं। दुनिया में कोई शक्ति नहीं जो इसे फाड़ के फेंक सके।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News