MUNAADI BIG BREAKING: बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक बच्ची की मौत, 30 से ज्यादा घायल

munaadi news image
June 30, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक बच्ची की मौत, 30 से ज्यादा घायल

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच, बिलासपुर में रविवार दोपहर का एक्सीडेंट हो गया, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान बस में सवार 30-35 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक तोरवा थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। दरअसल,  बस बिलासपुर से शिवरीनारायण जा रही थी। गुरु नानक चौक से निकलकर लालखदान ओवर ब्रिज के पास पहुंची थी, तभी सामने से एक बाइक सवार आ गया और उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क बिजली के पोल से जा टकराई और पलट गई। 


Advertisement

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल तक टूटकर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। हादसे सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा एक बच्ची की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री थे। पुलिस का कहना है कि अभी घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News