MUNAADI BIG BREAKING: पत्नी ने अपनाया लिया ईसाई धर्म, इससे आहत पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया…ये लिखा सुसाइड नोट में

munaadi news image
December 20, 2024



MUNAADI BIG BREAKING: पत्नी ने अपनाया लिया ईसाई धर्म, इससे आहत पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया…ये लिखा सुसाइड नोट में

munaadi news image
munaadi news image

 बालोद मुनादी।। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला बालोद जिले से आया है। पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने व प्रताड़ना से आहत पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या से पहले पति ने घर की दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कि अर्जुंदा नगर वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले गजेंद्र देवांगन (35) की पत्नी राजेश्वरी देवांगन ने इसाई धर्म को अपना लिया था। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement


इसके साथ ही पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। पत्नी बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती थी।  इस बात की जानकारी पति गजेंद्र ने पुलिस थाने में भी 8 दिसंबर को दी थी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पति गजेंद्र देवांगन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले गजेंद्र ने दिवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाया है। 


इसके साथ ही एक व्यक्ति का नाम लिखकर 50 हजार वापस नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामले में अर्जुन्दा पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने में बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि दूसरे पहले से भी पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News