MUNAADI BREAKING: बेरीकेट्स तोड़कर भागी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने घेराबंदी कर तीन विदेशी नागरिकों को दबोचा

munaadi news image
November 17, 2024



MUNAADI BREAKING: बेरीकेट्स तोड़कर भागी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने घेराबंदी कर तीन विदेशी नागरिकों को दबोचा

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। रतनपुर पुलिस को तीन संदिग्ध विदेशी नागरिकों को दबोचने में बड़ी कामयाबी मिली है । ये लोग रात में पुलिस बेरीकेट्स को तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हे दबोचा है। रतनपुर पुलिस ने उनके खिलाफ में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है । पुलिस इस पूरे मामले में तफ्तीश से जांच में जुट गई है।

Advertisement


रतनपुर पुलिस को उच्च अधिकारियों से जानकारी मिली थी कि एक गाड़ी तेज गति में आ रही है जो संदिग्ध हालत में है। जिसे रोकने के लिए रतनपुर पुलिस ने शनिचरी बाजार के पास बेरीकेट्स लगाकर रखी हुई थी । देर रात तकरीबन 2:00 बजे के आसपास गाड़ी बहुत स्पीड में आई जिसे रतनपुर पुलिस ने रोकना चाहा मगर वह गाड़ी बेरीकेट्स को तोड़ते हुए आगे की और बढ़ गई । फिर आनन फानन में कोनी पुलिस को इस बात की सूचना दी गई । 


कोनी पुलिस ने गाड़ी को घेरा बंदी कर रुकवाया । गाड़ी में सवार लोगों को थाना लाया गया जहां उनसे पूछताछ की गई । गाड़ी में सवार लोग शराब की नशे में थे । कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वो मूलतः अफगानिस्तान व उज़्बेकिस्तान के रहने वाले हैं । संदिग्ध लोगों ने बताया कि वो ड्राई फ्रूट का काम करते हैं। इसी सिलसिले में वो इस तरफ आए थे । उनकी गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला । रतनपुर पुलिस ने उनके खिलाफ में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है । नरेश कुमार चौहान, रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News