जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी से आ रहा है, जहां 2 बच्चों के साथ पहाड़ी नाले (झरिया) में महिला के साथ दो बच्चे बह गए हैं, जिसमे 1 बच्चे की लाश बरामद हो गयी है, पर गोद के बच्चे मां का कहीं अता पता नही है।
जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार सरगुजा लुंड्रा ब्लॉक के सपड़ा भड़िया के सरइपानी की एक महिला अपने गोद मे बागा किये हुए एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ नाला झरिया को पार कर रहे थे, पर बग़ीचा ब्लॉक के भड़िया ग्राम जहां आज के दिन सप्ताहिक बाजार लगता है, वहीं वो बाजारआ रहे थे, पर दिन भर की तेज बारिश से झरिया पार करते समय तीनों बह गए, जिसमे नदी में एक 10 वर्षिय बच्चे की लाश तो मिल गयी है, पर महिला और गोद बागा पाए बच्चे का अब तक कहीं आता पता नही है।
केवल महिला की साड़ी अब तक बरामद हो सकी है। जो जानकारी अब तक मिली है उस अनुसार सभी पहाड़ी कोरवा परिवार से ताल्लुक रखते हैं।