munaadi news image
May 12, 2025



​MUNAADI BIG BREAKING भयानक सड़क दुर्घटना, पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा 40 लाेगाें से भरा माजदा की ट्रेलर-हाईवा से भिड़त, अबतक 14 लोगों की मौत, कई घायल भी, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। छत्तीगसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार खरोरा बंगोली गांव में हाईवे पर रविवार रात 12:30 बजे भीषण हादसा हुआ। छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे करीब 40 लोगों का माजदा ट्रक दो पहले ट्रेलर और बाद में हाईवा से टकरा गया, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। इसमें 10 महिला, 2 लड़की, 1 लड़का और एक 6 माह की बच्ची शामिल है। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है। 


यह हादसा इतना दर्दनाक था कि कुछ लोगों के शरीर के कई टुकड़े हो गए और अंग इधर-उधर बिखर गए। कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिससे मृतक संख्या बढ़ सकती है।  जानकारी के मुताबिक करीब 40 लोग शादी बाना में छट्ठी कार्यक्रम से माजदा वाहन ( सीजी 04 एमक्यू 1259) में सवार होकर चटौद लौट रहे थे। इस दौरान बंगोली गांव में एनएच 130बी रायपुर-सारंगगढ़ हाईवे पार करते हुए पहले ट्रेलर से टकराया। इस ट्रेलर में पीछे की ओर लोहे का सामान निकला हुआ ​​था। उस टक्कर के बाद माजदा को हाईवा ट्रक ( सीजी 010 बीटी 4095) ने टक्कर मार दी। 


इससे माजदा पर सवार करीब 13 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाकी लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल से भी कम उम्र के बच्चे और कई महिलाएं शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब माजदा से करीब 40 लोग शादी छट्ठी कार्यक्रम से चटौद लौट रहे थे। हाल ये था कि हादसे के बाद सड़क पर लाशें पड़ी थीं, चारों तरफ कांच बिखरे हुए थे। इस हादसे के बाद पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Advertisement Carousel






Trending News