Munaadi Big Breaking: अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, दो यात्री की मौत,40 से ज्यादा घायल…यहां जा रहे थे सभी यात्री

munaadi news image
October 20, 2023



Munaadi Big Breaking: अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी, दो यात्री की मौत,40 से ज्यादा घायल…यहां जा रहे थे सभी यात्री

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। बिलासपुर जिले में आज बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसमें दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दो यात्रियों के शवों को मरच्यूरी भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement


Advertisement

Advertisement

जानकारी के अनुसार इस बस में 50 यात्री सवार थे। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर फौरन फरार हो गया। बस पलटते ही लोग चिल्लाने लगे। वे दहशत में आ गए। किसी तरह भी वे बस से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। आस-पास लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने यात्रियों की मदद की। जिस तरह बस पलटी थी हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी। बताया जा रहा है कि यात्री बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। बस बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News