बिलासपुर मुनादी।। शनिवार की दोपहर बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंबे से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में सहायक जिला आबकारी अधिकारी की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त घटना हिर्री थाना क्षेत्र में घटित हुआ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और पलटी मारते हुए सड़क किनारे दूर जा गिरी। इस घटना में कोटा में स्थित वेलकम डिस्टलरी के जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ विष्णु साहू 31 साल की मौत हो गई। तीन महीने पहले ही कोटा में उनकी पोस्टिंग हुई थी। वहीं इस घटना में उनकी पत्नी भूमिका साहू घायल हो गई है।
शनिवार की दोपहर दोनों रायपुर जाने के लिये निकल थे इस दौरान गाड़ी आबकारी अधिकारी स्वयं चला रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी जब भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। इस घटना में बुरी तरह घायल दोनों पति-पत्नी को सरगावं अस्पताल ले जाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने आबकारी अधिकारी विष्णु साहू को मृत घोषित कर दिया है। वहीं उनकी पत्नी भूमिका साहू का उपचार जारी है। इस घटना के बारे में उनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
इस संबंध में हिर्री थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और दोनों घायलों उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां आबकारी अधिकारी की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।