Munaadi Breaking भीषण सड़क हादसा, एक युवक और नाबालिग युवती की मौत, टायर फटने के बाद पलटी गाड़ी, तीन की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में रेफर, पिकनिक मनाने ...……... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 31, 2022



Munaadi Breaking भीषण सड़क हादसा, एक युवक और नाबालिग युवती की मौत, टायर फटने के बाद पलटी गाड़ी, तीन की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में रेफर, पिकनिक मनाने ...……... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। घर से पिकनिक मनाने गए युवाओं की कार का टायर रास्ते में फट जाने से उनकी गाड़ी पलट गई और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक नाबालिग युवती भी शामिल है। कार सवार तीन लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया है। 

Advertisement

Advertisement


पुलिस के अनुसार बिलासपुर के आसमा सिटी और पुलिस लाइन के कुछ युवक युवती शुक्रवार को पिकनिक मनाने कोटा गए हुए थे। रात में वे जब वापस आ रहे थे उसी समय सकरी के पास उनके कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद उनकी गाड़ी पलट गई जिससे उसमें सवार एक युवक और एक नाबालिग युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं उसमें सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। 


पुलिस को सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवकों को कार से बाहर निकालकर उन्हें सिम्स ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक आरजू जयसवाल 24 वर्ष का है और वह पुलिस लाइन में रहता है वहीं दूसरी युवती की पहचान 16 वर्षीय श्रेया सिंह के रूप में की गई है जो आसमा कॉलोनी में रहती थी। वह बैकुंठपुर की रहनेवाली थी। 


Advertisement

Advertisement

पुलिस के अनुसार घायलों की अब तक पहचान नहीं हुआ है सभी की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया की राहगीरों के द्वारा डायल 112 को उक्त मामले की जानकारी दी गई थी जिसके तत्काल बाद पुलिस वहां पहुंची और घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News