Munaadi Breaking- पीडीएस का चावल लेकर जा रहा था ट्रेक्टर, ग्रामीणों ने पकड़ा, कहा- अप्रैल में नहीं बांटा, अब बेच रहा दुकानदार, शुरू हुआ.......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 23, 2022



Munaadi Breaking- पीडीएस का चावल लेकर जा रहा था ट्रेक्टर, ग्रामीणों ने पकड़ा, कहा- अप्रैल में नहीं बांटा, अब बेच रहा दुकानदार, शुरू हुआ.......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। बगीचा में खाद्य विभाग का बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। गुरुवार की सुबह ग्राम पंचायत फूलझर  के ग्रामीणों ने सरकारी राशन से भरा एक ट्रैक्टर पकड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पीडीएस का चावल और नमक है जिसे अप्रैल में बांटा जाना था लेकिन दुकानदार ने नहीं बांटा। इसकी शिकायत भी की गई थी।

Advertisement

Advertisement


बताया जाता है कि आज सुबह फूलझर के पीडीएस दुकान से एक ट्रैक्टर में 40 बोरी चावल,5 बोरी नमक,2 बोरी शक्कर लोड करके इसकी अफरा तफरी की जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर पीडीएस दुकान से निकला ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है की अप्रैल माह में वितरित होने वाला अतिरिक्त चावल ग्रामीणों के थंब इम्प्रेशन लेने के बावजूद नहीं बांटा गया और इसी चावल की अफरा तफरी की जा रही थी।


 ग्रामीणों का यह भी आरोप है की बगीचा की फूड इंस्पेक्टर चम्पाकली दिवाकर को उन्होंने फोन कर चावल नहीं बाँटे जाने की शिकायत की थी लेकिन फूड इंस्पेक्टर ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। दुकानदार के खिलाफ लोग अक्सर शिकायत करते हैं लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी लापरवाह बने रहते हैं। 



Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News