Munadi Big Breaking: छत्तीसगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म में घुसा, डेड एंड टूटकर चकनाचूर, बड़ा हादसा .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 17, 2024



Munadi Big Breaking: छत्तीसगढ़ में एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म में घुसा, डेड एंड टूटकर चकनाचूर, बड़ा हादसा .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की रेक से इंजन को अलग करते समय इंजन तेजी से डेड एंड को जाकर टकरा गया, जिससे वह टूटकर चकनाचूर हो गया और इंजन मलबे में फंस गया। इस मामले में शंटर को सस्पेंड कर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि बड़ा हादसा टल गया है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर पहुंची। ट्रेन के खाली होने के बाद रेक को सफाई और धुलाई के लिए कोचिंग डिपो ले जाने के लिए पीछे की तरफ डीजल इंजन लगाकर सामने लगे इलेक्ट्रिक लाेको काे अलग करने के लिए शंटर को भेजा गया। इंजन और बोगी को कपलिंग से अलग करने के बाद शंटर को इंजन को थोड़ा सा डेड एंड की तरफ बढ़ाना था, ताकि खाली रेक को आसानी से ले जाया जा सके। रात 8.35 बजे शंटर ने इंजन को तेज स्पीड में डेड एंड पर ले जाकर टक्कर मारा, जिससे कांक्रीट का बना डेड एंड उखड़कर चारों ओर बिखर गया। 


इसके घटना के बाद इंजीनियरिंग विभाग के अफसर पहुंचे। डीआरएम प्रवीण पांडेय, सीनियर डीसीएम विकास कश्यप सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही उखड़े हुए कांक्रीट को तिरपाल से ढंकना शुरू किया गया। इसके बाद अफसरों ने टेप मंगवाकर पटरी की नाप जोख की। डेड एंड और इंजन के बीच रहने वाले गैप की जांच की गई। दूसरी तरफ शंटर को सस्पेंड कर दिया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News