जशपुर मुनादी।। कांग्रेस के वरिष्ठ और धुरंधर नेता माने जाने वाले कुनकुरी के मुरारी अग्रवाल को आज सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन का जशपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पत्थलगाव के अग्रसेन भवन में शुक्रवार को अग्रवाल महासमनेलन की बैठक आहूत की गई थी बैठक में समाज के अग्रणी नेता पदाधिकारियो व सदस्यों की मौजूदगी में आज जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमे मुरारी लाल अग्रवाल को सर्व सम्मत्ति से जिलाध्यक्ष चुना गया । इस मौके पर जिले भर के समाज के लोग उपस्थित रहे।


आपको बता दें कि मुरारी लाल अग्रवाल सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है। जिला काँग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व सम्हालने के बाद वर्तमान में ये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी हैं।


मुरारी लाल अग्रवाल ने समाज के लोगी को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उन जिम्मेदारियो को बखूबी निभाऊं यह मेरा प्रयास होगा ।