जशपुर मुनादी।। बगीचा जनपद के फुलझर में पीडीएस राशन हेराफेरी मामले में एक नयी बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में हुई 5 लोगो की गिरफ्तारी में एक सरकारी शिक्षक भी गिरफ्तार हुआ है लेकिन पीडीएस जैसे गम्भीर मामले में शिक्षक के विरुद्ध एफाईएआर और कार्रवाई के बावजूद शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं हुई ।
आपको बता दें कि इस मामले में हुई 5 लोगों की गिरफ्तारी में से राजू एक्का प्राथमिक शाला इचौली का सरकारी शिक्षक है।इस। बात की जनकारी हमे संकूल समन्व्यक के द्वारा दी गयी लेकिन शिक्षक के विरुद्ध अबतक विभागीय कार्रवाई नहीं हुई ।
बगीचा बीईओ से जब गुरुवार को इस सम्बंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह जानकारी मंगा रहे हैं अभी तक उंन्हे जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए उनके द्वारा उपर के अधिकारियो को इसकी जानकारी नहीं दी गयी हैं।
इधर इस मामले में जिले के शिक्षाधिकारी जे के प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है ।अगर शिक्षक पीडीएस राशन हेराफेरी में शामिल पाया गया है और उसकी ग्गिरफ्तारी हुई है तो उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी । उसे सस्पेंड किया जाएगा लेकिन अभी तक उंन्हे इस बात की जानकारी नहीं दी गयी है ।