बिलासपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से ठगी होने लगी है। इस तकनीक के जरिए ठग अपने झांसे में लेकर बड़ी रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला बिलासपुर में सामने आया है। इसमें पहले मैसेज भेजा गया और फिर फिर रिश्तेदार की आवाज निकाल झांसे में लिया और 1 लाख रुपए ठग लिए। फर्जी मैसेज की जानकारी होते ही शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी जांच पुलिस ने तेज कर दी है।
दरअसल, बिलासपुर के पचपेड़ी थाना में स्वास्थ्य कर्मी संदीप कुमार साहू पिता साधराम साहू (40) ने ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 16 जनवरी की शाम करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया था। वह स्वास्थ्य कर्मी के दोस्त जीपी की तरह आवाज निकाला। वह ऑन लाइन फर्जी ट्रांजेक्शन का मैसेज भेजा। उसकी आवाज परिचय के जीपी जैसा लगा। बातचीत के दौरान बताया कि यह उसका जियो का नया नंबर है और चाचा को ऑपरेशन के लिए किम्स अस्पताल में भर्ती किया है।
इस दौरान आगे कहा कि उसके नंबर से ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है। वह पहले 10 रुपए का ट्रांजेक्शन उनके नंबर कर करके भेज रहा है। इसके बाद ट्रांजेक्शन किया। यह सफलतापूर्वक हो गया। इसके बाद एक बैंक से आने वाले मैसेज की तरह का उसके नंबर पर एसएमएस किया, जो तीन बार में आया, जिससे लगा कि खाते में 50,000, 49 ,000 व 1 हजार सहित 1 लाख रुपए 3 बार में आए हैं। इसके बाद उसके (ठग) के बताए खाता नंबर पर दो बार में अलग-अलग बार में कुल 1 लाख हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो उनके एकाउंट से 1 लाख रुपए गायब थे। सभी ट्रांजेक्शन वाले मैसेज फर्जी थे। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।