अब बिजली गिरने से पहले पता चल जाएगा, इस एप्प से मिलेगी मौसम की पूरी जानकारी, किसान, ग्रामीण सभी को मिलेगा इसका.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
July 06, 2022



अब बिजली गिरने से पहले पता चल जाएगा, इस एप्प से मिलेगी मौसम की पूरी जानकारी, किसान, ग्रामीण सभी को मिलेगा इसका.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुरनगर मुनादी।।  अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सूचना प्राप्त हो सकेगा। साथ ही किसान घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त करेंगे। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है। जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी। इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले में काम करने वाले अन्य लोगों को बिजली गिरने से पहले ही सावधान रहने की सूचना मिल जाएगी और वे सुरक्षित स्थान पर जा सकेगे।

Advertisement

Advertisement


Advertisement

Advertisement

दामिनी एप्प की विशेषता यह है कि एप्प 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी देगा। इस एप्प से मोबाईल फोन पर लोगों को वज्रपात के बारे में अलर्ट मिलेगा। यह एप्प नेटवर्क बिजली की गड़गड़ाहट और वज्रपात की गति के बारे में सटीक जानकारी देगा। एप्प में लाल रंग प्रदर्शित हो रहा हो तो 0 से लेकर 5 मिनट के अंदर बिजली गिरने की संभावना होगी। पीला रंग होने पर 5 से 10 मिनट के भीतर व नीले रंग में 10 से 15 मिनट के भीतर बिजली गिरने की संभावना होती है। दामिनी एप्प को बड़ी आसानी से अपने मोबाईल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News