अब तमनार की बारी, जंगल बचाने सक्रिय हो रहे सियासतदां, विधायक ने कहा - वहां बढ़ रही है बीमारी और जंगल बचाना भी जरूरी, देखिए पूरी वीडियो

munaadi news image
August 02, 2022



अब तमनार की बारी, जंगल बचाने सक्रिय हो रहे सियासतदां, विधायक ने कहा - वहां बढ़ रही है बीमारी और जंगल बचाना भी जरूरी, देखिए पूरी वीडियो

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में हंसदेव अरण्य में जंगलों की कटाई को रोकने अशासकीय संकल्प पारित होने के बाद तमनार में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रायगढ़ विधायक ने मुनादी को बताया कि तमनार के हालात देखते हुए वहां के लिए भी ऐसा ही कोई कदम उठाया जा सकता है। 

Advertisement

Advertisement


रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहा है कि तमनार क्षेत्र चूंकि उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं है लिहाजा जिले के सभी विधायक आपस में बात करेंगे और इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। जरूरत पड़ने पर तमनार के लिए भी अशासकीय संकल्प लेना पड़ेगा तो लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि वहां के लोग इस के लिए आंदोलन भी कर रहे हैं। 


तमनार और आसपास के 54 गांव के लोग जो कोयला खदान से प्रभावित होने वाले हैं, आदिवासी दिवस के।दिन एक महा रैली कर राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने वाले हैं। इस ज्ञापन के माध्यम से यह कहा जायेगा की तमनार में जंगल और मानव जीवन दोनों बचाए जाने की जरूरत है। ऐसे में केंद्र सरकार तमनार के कोयला खदानों को रद्द करे। 


देखिए पूरा वीडियो -

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News