अब हाई कोर्ट ने ED और CBI को भेजा नोटिस, कांग्रेस नेता के दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हुआ आदेश, रिजर्व में रखा गया .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 06, 2022



अब हाई कोर्ट ने ED और CBI को भेजा नोटिस, कांग्रेस नेता के दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हुआ आदेश, रिजर्व में रखा गया .........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। इधर प्रदेश में ED की कार्रवाई चल रही है वहीं एक कांग्रेस नेता की याचिका पर हाईकोर्ट ED और सीबीआई को पक्षकार बनाते हुए नोटिस भेजा है इसके अलावा EOW और ACB  को भी पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भाजपा नेता व पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने की याचिका दायर की है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने 10 दिन का समय मांगा है। 

Advertisement

Advertisement





याचिकाकर्ता ने कोर्ट में बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 2008, 2013 और 2018 के निर्वाचन के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति संबंधी जानकारी की गलत जानकारी दी है।  उन्होंने हाईकोर्ट से इस संबंध में केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। इसीलिए इस मामले पर आज हाईकोर्ट ने ED, CBI के अलावा राज्य की जांच एजेंसी EOW और ACB को भी पक्षकार बनाकर उन्हें नोटिस जारी किया है। यह याचिका 2018 में दायर की गई थी। जिसपर बहस के बाद याचिका स्वीकार करने या न करने का आदेश रिजर्व रखा गया था जिसे आज कोर्ट ने जारी कर दिया। 



Advertisement

Advertisement

याचिकाकर्ता ने यह आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने 15 साल के कार्यकाल में बहुत संपत्ति अर्जित की है जिसके बारे में निर्वाचन आयोग को नहीं बताया गया है। उन्होंने कोर्ट से इस संबंध में जांच करने के आदेश देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि उन्होंने इससे पहले राज्य सरकार की जांच एजेंसियों EOW और एसीबी को भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News