अब बहुरानी प्रिया ने सम्हाला मोर्चा ,,कहा-पहले शुद्धिकरण होगा ,जशपुर इस बात की इजाजत नही देता कि कोई ......फिर चढ़ा राजनीति का पारा

munaadi news image
June 04, 2022



अब बहुरानी प्रिया ने सम्हाला मोर्चा ,,कहा-पहले शुद्धिकरण होगा ,जशपुर इस बात की इजाजत नही देता कि कोई ......फिर चढ़ा राजनीति का पारा

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। रियासत की बहुरानी व पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने वट सावित्री पूजा के दौरान जशपुर के पुरना नगर में घटी घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं ।उन्होंने पहली बार ऐसे मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि जशपुर,अपनी माँ,बहन और बेटियों के सम्मान के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इज्जत नही देगा। उन्होंने कहा कि आज अगर हम ढीले पड़े तो इस तरह की और घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 


दरअसल इस मामले को लेकर पुरना नगर में महिलाओं के द्वारा गुरुवार को बड़ी बैठक आयोजित की गई थी ।इस बैठक में बहुरानी प्रियम्वदा भी शामिल थी ।उन्होंने महिलाओं से उस दिन घटित होने वाली घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि इस गम्भीर मामले को पूलिस ने गम्भीरता से नहीं लिया है इसलिए वह इस मामले को लेकर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमयी नायक से मिलेंगी और मामले को आयोग के संज्ञान में लेने की गुजारिश करेंगी ।



उन्होंने बताया कि जिस पूजास्थल को अशुद्ध किया गया है उस पूजास्थल की शुद्धिकरण की जाएगी ।

 बट सावित्री पूजा स्थल के शुद्धिकरण   करने का निर्णय किया गया है। मंगलवार को बरगद पेड़ की शुद्धिकरण के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमे पुरना नगर सहित आसपास के गांव के श्रदालु जुटेंगे। श्रीमती जूदेव ने इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने का भरोसा दिया है।



आपको बता दें कि बट सावित्री पूजा के दिन पुरना नगर में हुई घटना को लेकर भाजपा ने जशपुर बंन्द बुलाया था और शुक्रवार को इस घटना के विरोध में एनएच 43 चराई डाँड़ से लोरो दोफा तक की सारी दुकानें बंद रखी गयी थी।भाजपा की मांग है कि आरोपी को परिवार सहित जिलाबदर किया जाय ।हांलाकि पूलिस ने इस मामले को त्वरित तौर पर सुलझाने के लिए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन भाजपा इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News