अब जशपुर के इस अस्पताल की तस्वीर हो गई वायरल ! वायरल तस्वीर में दिख रहा है पूरा खेल... सीएमएचओ ने तुरंत किया ये काम फिर ... विधायक भी .जानिए इस अस्पताल का विवादों से कितना गहरा नाता ,इतने सारे विवाद .....

munaadi news image
July 04, 2022



अब जशपुर के इस अस्पताल की तस्वीर हो गई वायरल ! वायरल तस्वीर में दिख रहा है पूरा खेल... सीएमएचओ ने तुरंत किया ये काम फिर ... विधायक भी .जानिए इस अस्पताल का विवादों से कितना गहरा नाता ,इतने सारे विवाद .....

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। इंजीनीयर विधायक यूडी मिंज के निरीक्षण में बनाये जा रहे करीब ढाई करोड़ के अस्पताल की पोल पहली बारिश में ही खुलती नजर आ रही है।दरअसल जिले के नागलोक कहे जाने वाले फरसाबहार में बनाये जा रहे तकरीबन ढाई करोड़ के अस्पताल का फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । पहली बारिश में ही इस अस्पताल से पानी टपकने शुरू हो गए ।और शीपेज कई जगह से आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह नजारा ग्राउंड फ्लोर का है जबकि ऊपर के फ्लोर अभी तैयार किये जा रहे हैं ।उपर के फ्लोर में काम चलने के बावजूद ग्राउंड फ्लोर में अभी से सीपेज जबकि अभी मानसून भी नहीं आया है ।एक या 2 दिन ही बारिश हुए है।


इस मामले में जब मुनादी डॉट कॉम ने जिले के सीएमएचओ रंजीत टोप्पो से बात की गई तो उन्होंने भी शीपेज होने की पुष्टि की है ।उन्होंने बताया कि छग मेडिकल कॉर्पोरेशन के द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है ।निर्माण अभी तक पूर्ण नही हुआ है ।सीएमएचओ ने बताया कि अबतक उंन्हे इस बात की जानकारी नहीं थी ।सूचना मिलने पर जब उनके द्वारा किसी को भेजकर उसका निरीक्षण कराया गया तब पता चला कि यहाँ पानी टपक रहा है ।



आपको बता दें कि अस्पताल की तस्वीर सोशल मीडिया में इसलिए भी ट्रेंड कर रहा है क्योंकि कुछ माह पहले कुनकुरी विधायक यूडी मिंज वहां स्वयं गए थे और निर्माण में दर्जनों खामियां निकालते हुए निर्माण की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही थी।विधायक के एक्शन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार के खिकाफ़ थाने में शिकाययत भी दर्ज कराई थी ।इसके अलावे स्थानीय कांग्रेस नेता पूरन वर्मा ने भी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई के लिए फरसाबहार एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था ।इधर सरकार और कांग्रेस के हर काम मे मीन मेख निकालने तैयार बैठी भाजपा को कांग्रेस और  विधायक यूडी मिंज को घेरने का इससे बेहतर बहाना क्या हो सकता था इसलिए भाजपा ने सबसे पहले फोटो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया और भाजपा आईटी सेल के द्वारा व्यंग्य के तौर पर यह कहा जा रहा है कि यह अस्पताल संसदीय सचिव यूडी मिंज की निगरानी में बनाया गया है ।याने इस फोटो के जरिये भाजपा इंजीनीयर विधायक की इंजीनियरिंग फेल बताने में जुट गई है


अंदरखाने की खबर यह है कि विधायक यूडी मिंज भी अस्पताल की तस्वीर देखकर काफी नाराज है और उन्होंने इस बात के लिए विभाग के बड़े अधिकारियों से तत्काल बात की है ।हांलाकि यूडी मिंज से सम्पर्क नहीं हो सका है लेकिन कहा जा रहा है कि स्थानीय कांग्रेसी भी इस बात से खासे नाराज है ।फरसाबहार के कांग्रेस नेता पुरन वर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को आगाह किया और गुणवत्ता को लेकर ज्ञापन भी सौंपा लेकिन कुछ हुआ नहीं नतीजा यह निकला कि मानसून आये बगैर ही गुणवत्ता की पोल खुलती नजर आ रही  है। 


 आपको बता दें कि फरसाबहार अस्पताल के नए भवन को लेकर शुरुआत से ही विवाद की स्थिति देखी जा रही है।नए भवन के भूमिपूजन को लेकर यहाँ पहली बार विवाद की शुरुआत हुई थी ।सांसद गोमती साय ने  सबसे पहले इस अस्पताल का भूमिपूजन किया उसके बाद विधायक यूडी मिंज के द्वारा इसका भूमिपूजन किया गया । 


इसके बाद अचानक नए भवन का निर्माण देखने विधायक यूडी मिंज पूरे दल बल के साथ फरसाबहार पहुँच गए और निर्माण में दर्जनों खोट निकाल दिए और इसकी जॉच कराने के निर्देश दिए ।बाद में घटिया निर्माण से नाराज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार के विरुद्ध फरसाबहार थाने में शिकायत कर दिया।फिर एक कांग्रेसी नेता ने भी कुछ दिन बाद निर्णाण की गुणवत्ता पर कई सारे सवाल उठा दिये  और एसडीएम से इसके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की ।


 



फरसाबहार एसडीएम शबाब खान ने बताया कि अभी तक इस मामले में किन्हीं के द्वारा उनसे शिकायत नहीं की गई है लेकिन फिर भी वह मौके पर जाकर   निरीक्षण करेंगे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News