500 ऑटो चालकों को दी गई, तंबाकू न सेवन करने की शपथ, निजात के तहत आरजे और टीम ने घूम घूमकर किया जागरूक, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
May 30, 2023



500 ऑटो चालकों को दी गई, तंबाकू न सेवन करने की शपथ, निजात के तहत आरजे और टीम ने घूम घूमकर किया जागरूक, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।।  पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निजात अभियान के अंतर्गत विभिन्न नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू को भी निर्देशित किया गया था कि "अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस" के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया जाए।

Advertisement


इसी तारतम्य में "अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस" के अवसर पर यातायात बिलासपुर की टीम के द्वारा दिनांक 29 एवं 30 मार्च 2023 को शहर के प्रमुख अस्पताल जिनमें से सिम्स ,अपोलो एवं जिला चिकित्सालय बिलासपुर के 100 मीटर की परिधि में बिक्री कर रहे तंबाकू या तंबाकू से बने उत्पाद बिक्री करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी गई। दुकानदारों ने तत्काल बीड़ी, तंबाकू,गुटखा सिगरेट आदि ना बेचने पर सहमत हुए। 29 मई के अभियान में यातायात के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ,आरक्षक जावेद अली,यासीन हुसैन fm(तड़का) की rj फ़िज़ा रही।



इसी क्रम में दिनांक 30 मई 2023 को "अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस" की पूर्व संध्या पर स्थानीय पुलिस परेड मैदान में लगभग 500 ऑटो चालकों को एवं रैपीडो बाइक सेवा से जुड़े लोगों तथा ई-रिक्शा कि महिला चालकों को कभी भी तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका, गांजा या तंबाकू से बनी कोई भी वस्तु का सेवन नहीं करने की यातायात के डी0एस0पी0 संजय साहू के द्वारा शपथ दिलाई गई।




कार्यक्रम में यातायात के निरीक्षक मोहन भारद्वाज उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे प्रधान आरक्षक ध्रुव पांडे, दीपक घोष, आरक्षक शैलेंद्र,जावेद अली,भुनेश्वर, रोशन, सुशील, निशान,धर्मेश एवं रैपीडो बाइक के अविनाश शर्मा तथा रेडियो तड़का की आरजे फिजा के साथ-साथ ऑटो संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News