जशपुर मुनादी ।। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अधिकारी एवं कर्मचारियों को केंद्र सरकार के द्वारा देय मंहगाई भत्ते एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग लंबित है। इसकी मांग को लेकर जशपुर जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों के शिवालयों में जलाभिषेक कर अनिश्चितकालीन आंदोलन का श्रीगणेश किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता के स्थान पर राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को केवल 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। साथ ही पेंशनरों को केवल 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत कम महगाई भत्ता देय है तथा गृह भाड़ा भत्ता को अब तक 7 वें वेतनमान के अनुरुप पुनरीक्षित नही किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनरों को प्रति माह 4 हजार से 14 हजार तक आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस मांग को लेकर जिले के सभी विकासखंडों में सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिर में शिवजी को जलाभिषेक कर हड़ताल शुरू किया गया।
जिले के सैकड़ों स्कूलों में लटका ताला
शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का सबसे ज्यादा असर स्कूलों पर पड़ा है। पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। यहाँ तक कि मध्यान्ह भोजन भी बच्चों को नहीं मिल पाया है। इस संबंध में शिक्षक संगठन का कहना है कि जब तक केंद्र के समान महंगाई भत्ता नही मिल जाता जब तक वे आंदोलन से पीछे नही हटेंगे।
जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रांतीय पदाधिकारी एलडी बंजारा, अनिल श्रीवास्तव, धनु राम यादव, लीलाम्बर यादव, नित्यानंद यादव, अनिल डनसेना मुकेश यादव, मुकेश पटेल, निकेत पंडा, मिलाप चंद बघेल, विजय कुमार भगत, (प्रधान पाठक) प्रेम उदय, जागेश्वर यादव, कोराम यादव, जय राम बंजारा, चूड़ामणि यादव, उद्धव कर्ष, चंदना दास, दीपा यादव, दीपिका कुजुर, हेमंती यादव, शोभा शर्मा, सरिता सिदार, नरोत्तम पटेल, यमुना प्रसाद दानी, राजकिशोर साहू, चन्द्र भूषण कांत, फणिधर यादव, देवमती सिंह, गीतांजलि दानी, स्मृति यादव, भूमि भारती, सीमा लकड़ा, सावित्री पैंकरा, अरुण खाखा, शेखर सिंह राठौर, बेलास राम बंजारा, गुणनिधि प्रधान, महानन्द सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डे, इंद्रजीत सिंह, रूपनारायण सिंह, तोभागृही, संतोषी यादव, कांता बसोड़, धनेश्वर यादव, अफजल इमाम, सत्यानंद नाग, विजय गुप्ता, मुनेश्वर राम यादव, रुपनारायण सिंह, प्रेमयादव, रामदयाल प्रधान, सुखा राम भगत, अयोध्या यादव, लक्ष्मी यादव, शिवचरण भगत, शिवचरण राम, जोन कुजूर, रामसाय राम, ममता टोप्पो, गोसाईं सर, किशोर भगत, जगरनाथ भगत, आनंद सायं पैंकरा, तीजा राम, सुविलास टोप्पो, तिन्तियुस, बिरबल राम, रंगलाल साय, संतोष नाग, राजू सिंह, रायमति भगत, तारामनी, राजपति भगत, विवेक प्रसाद चौधरी जिला उपाध्यक्ष विमल जयसवाल, दिनेश सिंह परमार, संतोष चक्रेश, राजेंद्र साय, हेमंत चक्रेश, श्रवण कुमार महंत, दीपक कुमार गुप्ता, मंतोष कुमार ताम्रकार, नीलेश शर्मा ललित भगत, बालकिशून साय पैकरा, प्रकाश साय पैकरा, अजीत जयसवाल, रोहिणी पैंकरा, वैजंतीमाला, भागीरथी यादव, त्रिलोचन साय, महेश्वर राम, सुनीता पैंकरा, अनिल रावत, आदित्यनारायन गुप्ता, कलेश्वर यादव, राईसुल खान, राजेश श्रीवास, सुधीर सिन्हा, यदुमणि यादव, तरुण कुमार गुप्ता, हरिशंकर पटेल, अनुप पाण्डे, प्रकाश खलखो, जगतपाल चौहान, जयप्रकाश साहू, मनोज सिंह, छबिराम यादव, झुलन राम यादव, राम कुमार तिवारी, सतीश भगत, महावीर रात्रे, मनोज सोनवानी, किशोर यादव, संगीता गांगील, इंद्रसाय, कलावेर कुजूर, शांतिस्वरूप तिवारी, संजीवन एक्का, सुखराम भगत, सुधनसाय पैंकरा, पुष्पीका एक्का, विवेक भगत, अजय कौमिक, फतुराम मंडावी, नरेन्द्र यादव समेत जिले भर के शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।