विधायको के परफारमेंस पर अब प्रदेश के गृहमंत्री का आया बयान ,कहा -टी एस बाबा सहित पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को सी एम बार बार ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 15, 2023



विधायको के परफारमेंस पर अब प्रदेश के गृहमंत्री का आया बयान ,कहा -टी एस बाबा सहित पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को सी एम बार बार ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्र ध्वज साहू द्वारा दिए गए बयान के बाद शुरू हुए सियासी गलतफहमी को शांत करने की कवायद शुरू हो गई है । गृह मंत्री  ताम्र ध्वज साहू ने अपने बयान को लेकर मीडिया के सामने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने यह कहा था कि अगर कोई व्यक्तिगत तौर पर चुनाव नहीं लडना चाहता उससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन पार्टी अगर ऐसे नेता को टिकट नहीं देगी तो पार्टी को जरूर नुकसान होगा।

Advertisement


उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि उदाहरण के तौर पर पार्टी अगर मुझे टिकट नहीं देती है तो हमारे समर्थक ,हमारे समाज के लोग नाराज होंगे और इससे पार्टी को नुकसान होगा लेकिन अगर मैं स्वयं से चुनाव नहीं लडना चाहूंगा तो इसमें कांग्रेस की क्या गलती है और इससे कांग्रेस को क्यों नुकसान होगा ? 


उन्होंने कहा कि टी एस सिंहदेव के लिए भी मैने यही बात कही थी कि अगर वह स्वयं से चुनाव नहीं लडना चाहते तो कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन कांग्रेस अगर इनको टिकट नहीं देगी तो कांग्रेस को नुकसान होगा लेकिन मेरी बातों को दूसरे तरीके से पेश किया गया।मेरे बयान में कोई कंट्रोवर्सी नहीं थी ।मैने सहज भाव से यह बयान दिया था ।



दरअसल कुछ दिन पहले अंबिकापुर में पत्रकारों के सवालों का ज़वाब देते हुए टी एस सिंहदेव ने कहा था कि उन्हें इस बार चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है ।इस बार जो कुछ भी करूंगा जनता से पूछ कर करूंगा ।जनता जो कहेगी उसी के मुताबिक फैसला लूंगा ।निजी तौर पर चुनाव लड़ने की मेरी इस बार इच्छा नहीं है।सिंहदेव के इस बयान के बाद गृहमंत्री का यह बयान था कि किसी एक के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होने वाला ।कांग्रेस बहुत बड़ी संस्था है एक नहीं लड़ेगा तो चुनाव लड़ने वाले 10 खड़े हो जाएंगे । गृह मंत्री के इस बयान के सामने आने के बाद टी एस सिंहदेव का एक और बयान आया जिसने उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा मैं कांग्रेस का छोटा सा कार्यकर्ता हूं लेकिन अगर ताम्रध्वज साहू चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कांग्रेस को जरूर नुकसान होगा ।


गृहमंत्री ने पत्रकारों के दारा टिकट वितरण को लेकर पूछे गए सवाल का। जवाब देते हुए कहा कि कितनो की टिकट कटेगी या नहीं कटेगी  यह अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता ।टिकट कट भी सकती है और नही भी कट सकती है। विधायको के परफारमेंस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टी एस सिंहदेव सहित  सभी विधायको को लगातार बता रहे हैं कि कहां पर क्या कमी है।मुख्यमंत्री लगातार सभी को निर्देश दे रहे हैं । चुनाव में नए चेहरों को उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर बार नए चेहरों को टिकट दी जाती है इस बार भी  दी जा सकती है ।यह बात आखिरी में ही पता चलेगा कि किसी टिकट कटेगी किसकी नहीं कटेगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News