आचार संहिता का पालन कराने मुस्तैद पुलिस, बिना वैध दस्तावेज के लाखों का जेवरात पकड़ाया.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
October 21, 2023



आचार संहिता का पालन कराने मुस्तैद पुलिस, बिना वैध दस्तावेज के लाखों का जेवरात पकड़ाया.....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। आचार संहिता का पालन कराने एवं निर्वाचन व्यय की निगरानी के दौरान पुलिस व एसएसटी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक व्यक्ति के वाहन से बिना वैध दस्तावेज के 3.6 किलो ग्राम सोने चांदी के जेवरात जप्त किया है। मामला बिलासपुर जिले का है। 

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के थाना पचपेड़ी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जोंधरा बॉर्डर में जिला निर्वाचन की एसएसटी टीम और पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान बिना वैध दस्तावेज एक व्यक्ति अपने वाहन क्रमांक JH- 09 AX-7715 से लगभग 3.6 कि.ग्रा. सोने और चांदी के सामान कीमती 2,30,000/- रुपए परिवहन कर रहा था जिसके संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर जप्त किया गया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा विधान सभा चुनाव 2023 को मददेनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई।


Advertisement

Advertisement

उक्त कार्यवाही में जोंधरा एसएसटी टीम के राजकिशोर तिवारी उप अभियंता आरईएस, प्र.आर. जयप्रकाश खांडे एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News