जशपुर मुनादी।। जिला जशपुर में पदस्थ तहसीलदार एवम नायब तहसीलदारों के संघ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ इकाई जशपुर के विभिन्न पदों पर चुनाव हुआ चुनाव में संरक्षक रामराज सिंह, कमलेश मिर्री की उपस्थिति में निर्विरोध रूप से प्रमोद चंद्रवंशी अध्यक्ष बनाए गए बगीचा तहसीलदार सुश्री कमलावती सिंह , उपाध्यक्ष बनाई गई , कार्यकारी उपाध्यक्ष सूर्यकांत साय।
उसी प्रकार अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए सचिव विकास जिंदल, सहोदर पैंकरा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मीडिया प्रवक्ता लक्ष्मण कुमार राठिया , अविनाश चौहान तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में प्रीती शर्मा, नागेश तंजय, संजय मोध्या, श्रीमती जानकी काठले, सुशील सेन, ओंकार बघेल को चुना गया विदित है कि वर्तमान में एचआरए एवम डीए की वृद्धि को लेकर तहसीलदार संघ हड़ताल पर है।