घर में अकेले रह रहे प्रिंसिपल की हत्या, अपनी प्रेमिका से अवैध संबंध के शक में दे दिया घटना को अंजाम, फिर खुद पहुंचा....….........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 16, 2022



घर में अकेले रह रहे प्रिंसिपल की हत्या, अपनी प्रेमिका से अवैध संबंध के शक में दे दिया घटना को अंजाम, फिर खुद पहुंचा....….........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। गुरुवार की रात एक प्रिंसिपल की हत्या बड़ी बेरहमी से कर दी गई। आरोपी ने सिर पर हथौड़ा और मिट्टी के गमले से वार किया इसके बाद ब्लेड से भी शरीर पर वार किया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने जांच के लिए हाथ पांव मरना शुरू किया तो आरोपी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।



मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। निराला नगर के रहने वाले 62 वर्षीय प्रदीप श्रीवास्तव हायर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल थे। गुरुवार की रात जब वे अपने घर के पोर्च में थे तभी एक युवक ने उनपर हमला कर दिया। उनपर हथौड़े और ब्लेड से वार किया गया था। फिर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया और उनके घर की चारदीवारी कूदकर उनके घर में दाखिल हुए। वहां प्रदीप खून से लथपथ पड़े हुए थे। पुलिस ने इधर उधर हमलावर की तलाश करने की कोशिश की तब तक आरोपी भाग चुका था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दिया लेकिन थोड़ी देर बाद ही एक युवक ने थाने में सरेंडर कर दिया और उस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से अवैध संबंध की शक में प्रिंसिपल की हत्या की थी। उसकी प्रेमिका प्रिंसिपल से ट्यूशन पढ़ने आती थी। उसे लगता था कि मृतक उसका शारीरिक शोषण करता है, इसीलिए उसने घटना को अंजाम दे दिया।



आरोपी ने बताया कि उसने बाजार से हथौड़ा खरीदे और एक ब्लेड भी खरीदा। गुरुवार की रात मृतक के घर में घुसा और पहले तो उसने हथौड़े से वार किया जिससे वो गिर गया। जब उसे लगा कि वो नहीं मरा है उसने उसके सर पर गमला फेंक दिया और शरीर पर ब्लेड से भी वार किया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News