बिलासपुर मुनादी।। चुनावी साल में राज्य सरकार जनता को लुभाने की कोशिश में जुट गई है। इसी क्रम में आज सुबह 9 बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे। यहां रुकने के बाद वे 11 बजे सड़क मार्क से तखतपुर जाएंगे। यहां राहुल गांधी अावास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे।
वहां होने वाले न्याय सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल के साथ 1 लाख 30 हजार हितग्राहियों को अावास न्याय योजना की पहली किस्त के दौर पर 25-25 हजार रुपए देंगे। इसके लिए जिले के भरनी-परसदा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यक्रम चलते ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का डायवर्सन किया है। वीआईपी कार्यक्रम के दौरान भारी वाहन व बिल्डिंग मटेरियल संबंधी सभी तरह के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने रोड मैप जारी किया है।
रोड मैप के मुताबिक ग्राम पोड़ी मोड़ डायवर्सन (कोटा रोड) कोटा से तखतपुर एवं उसलापुर बिलासपुर की ओर जाने वाले यहां से दाईं व बाईं ओर परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर तखतपुर और उसलापुर बिलासपुर की ओर आवागमन कर सकेंगे।
ग्राम काठाकोनी मोड़ डायवर्सन (तखतपुर रोड) से तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले यहां से बाईं ओर परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे। कोटा मोड़ तिराहा (कानन पेंडारी) से कोटा की ओर जाने वालों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा, जो आगे परिवर्तित मार्ग काठाकोनी मोड़ से कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे। वहीं, उसलापुर बस्ती मोड़ (हांफा रोड) से कोटा की ओर जाने वाले इस परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर हांफा पोड़ी मोड़ होकर आवागमन कर सकेंगे।