Breaking jashpur बस स्टैंड में हंगामा,ट्रफिक पुलिस से छीना झपटी, फिर पुलिस ने ऐसे किया सर्जिकल स्ट्राइक ,फिर तो .......पढिये पूरी खबर ,देखिये तस्वीरें

munaadi news image
July 03, 2022



Breaking jashpur बस स्टैंड में हंगामा,ट्रफिक पुलिस से छीना झपटी, फिर पुलिस ने ऐसे किया सर्जिकल स्ट्राइक ,फिर तो .......पढिये पूरी खबर ,देखिये तस्वीरें

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। रविवार की शाम कुनकुरी बस स्टैंड में जमकर हंगामा हुआ । हंगामा तब शांत हुआ जब कुनकुरी थाने के टीआई अपने सिपाहियों के साथ बस स्टैंड पहुँचे और हंगामा करने वालों को थाने के गए।

Advertisement

Advertisement


दरअसल 5 -6 युवक बाइक से शहर में रेसिंग कर रहे थे। रेसिंग के दौरान इनकी गाड़ी इतनी स्पीड थी कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । खाश बात ये है कि सारे युवक नशे में धुत्त थे । नशे में धुत्त ये युवक रेस करते करते बस स्टैंड पहुंच गए और ट्रैफिक पुलिस ने जब इन्हें रोका तो वे ट्रैफिक पुलिस वाले से भी हाथापाई करने लगे । काफी देर तक ट्रैफिक पुलिस और इन युवकों के बीच पकड़ा पकड़ी का खेल होता रहा ।थोड़ी देर बाद कुनकुरी थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पहुंच गए।


टीआई को आते देख कूछ लड़के बगैर साईलेसर के रेसिंग बाईक से मस्जिद वाली गली से भागने लगे । गली में ट्रैफिक पुलिस ने जब उन्हें पकड़ लिया तो वे वहाँ भी ट्रफिक पुलिस से हुज्जत और हाथापाई पर उतारू हो गए । तभी थाने के जवान वहाँ पहुंचे और एक एक करके सभी को ढूंढना शुरू किया और पकड़ पकड़ कर करीब आधे दर्जन रेसर को गाड़ी में बैठाया और सभी को  थाने ले आये । पुलिस के इस सर्जिकल स्ट्राइक से जो रेसर पुलिस के हत्थे  नहीं चढ़ पाए थे वे पैदल ही गली में दौड़कर भागने लगे ।


Advertisement

Advertisement

कूल मिलाकर यहाँ करीब आधे घण्टे तक हंगामा चलता रहा ।सारे युवक बन्दरचुआं क्षेत्र के बताये जा रहे हैं और कुछ इसमें नाबालिग हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News