जशपुर मुनादी।। नगर पंचायत कोतबा इस बार मंगल भवन के ऑनलाइन टेंडर मे गरबड़ी को लेकर सुर्खिया बटोर रहा है।बताया जा रहा है कि नगर पंचायत कोतबा से मंगल भवन के लिए ऑनलाइन टेंडर क्रमांक 100725 25 मई को जारी हुआ जिसे ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 15 जून थी लेकिन टाइम खत्म होने से पहले ऑनलाइन पोर्टल मे त्रुटि की वजह से टेंडर नहीं भरा रहा था ठेकेदारों की पोर्टल मे ऑनलाइन शिकायत पर 15 जून को एक लिखित लेटर विभाग ने जारी कर टेंडर भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी।और इस तिथि तक सभी टेंडर भरने वाले ठेकेदारों ने अपना अपना टेंडर सबमिट कर दिया जिसे खोलने की अंतिम तिथि 25 जून थी लेकिन जब ठेकेदारों ने इंजीनियर से बात की तो उन्होने मुख्यमंत्री कार्यक्रम का हवाला देकर कहा कि CM सर का कार्यक्रम है उनके जाने के बाद टेंडर ओपन किया जाएगा। और जब भी ओपन होगा मै आपको बुलाऊंगा और आपके सामने ही ओपन करूंगा। इसके बाद अचानक 4 जुलाई को ठेकेदार जिन्होने ऑनलाइन टेंडर भरा है उनको मेल के माध्यम से जानकारी होती है कि 20 जून को जब टेंडर भरने की तिथि समाप्त हो चुकी होती है उसके बाद फिर से 4 जुलाई को विभाग द्वारा सिर्फ 2 दिन के लिए टेंडर भरने की तिथि को फर्जी तरीके से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दिया जाता है और खोलने की तिथि 7 जुलाई की जाती है और 8 जुलाई को गुप्त तरीके से बिना किसी ठेकेदार को सूचना किये अकेले मे सिर्फ एक ठेकेदार को लाभ पहुँचाने के लिए टेंडर ओपन कर दिया जाता है।
जब ठेकेदारों को सूचना मिली कि टेंडर ओपन हो गया है तो वे नगर पंचायत कोतबा पहुंचे और कागज दिखाने की मांग की तो पता चला कि 06 जुलाई जो फर्जी डेट बढ़ाई गई थी और उस दिन टेंडर डाले गये ठेकेदार को काम मिल गया जो कि अपने आप मे कई सवाल खड़े करता है । फर्जी तरीके से एक ठेकेदार को लाभ पहुँचाने के लिए ये 2 दिन की डेट बढ़ाई गई थी।
अब इस मामले मे बाकी ठेकेदार और भाजयुमो आंदोलन की राह अपनाने को तैयार है उन्होंने कहा है कि जल्द इस मामले मे दोषी अधिकारी CMO व इंजीनियर पर FIR नहीं होती है तो मजबूरन उनको आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।देखना यह है कि इतनी भारी गरबड़ी पर अब प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
इस मामले कोतबा नगरपंचायत के सीएमओ से जब दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया ऑनलाइन है इसलिए इसमें गड़बड़ी का प्रश्न ही पैदा नहीं होता ।जो भी टेंडर जारी हुआ है वो प्रक्रिया के तहत हुआ है।सब कुछ ट्रांसपैरेंट है