Big Breaking Jashpur ट्रक को सामने आते देख अनकंट्रोल हो गयी ऑटो, ऑटो पलटी ट्रक के पहिये के नीचे आ गयी महिलाएं.... पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 10, 2022



Big Breaking Jashpur ट्रक को सामने आते देख अनकंट्रोल हो गयी ऑटो, ऑटो पलटी ट्रक के पहिये के नीचे आ गयी महिलाएं.... पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम इलाके से आ रही है। लोदाम अंतर्गत कुलड़ा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई है।इस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए है ।घायलों में एक महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ऑटो में लगभग 8 लोग सवार थे ।सभी झारखण्ड के सत्तार गाँव से लोदाम  साप्ताहिक बाजार आ रहे थे तभी कुलड़ा के पास ऑटो के सामने से एक ट्रक आ रही थी और ट्रक के बाजू से एक स्कूटी भी सामने थी।

Advertisement

Advertisement


स्कूटी को बचाने के फिराक में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और ऑटो में सवार एक महिला छिटक कर ट्रक के पहिये के नीचे आ गयी और उसका पैर पूरी तरह कुचल गया ।जबकि 3 और महिलाएं छिटक कर जमीन पर आ गयी। दुर्घटना में घायल एक महिला को रांची रेफर किया गया है जबकि दो महिलाएं अम्बिकापुर और एक महिला को गुमला रेफर किया गया है।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News