इंशानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना , बाप ने 3 साल की बच्ची को थप्पड़ पीट पीटकर मार डाला ,हत्या के बाद पुलिस के सामने बोला सबसे बड़ा झूठ ,पढिये पूरी स्टोरी जानिए कैसे हुआ सच का खुलासा

munaadi news image
August 20, 2022



इंशानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना , बाप ने 3 साल की बच्ची को थप्पड़ पीट पीटकर मार डाला ,हत्या के बाद पुलिस के सामने बोला सबसे बड़ा झूठ ,पढिये पूरी स्टोरी जानिए कैसे हुआ सच का खुलासा

munaadi news image
munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। ज़िले के मैनपाट ईलाके मैं शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां कलयुगी पिता ने अपने 3 वर्षीय मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी इतना ही नहीं दोनों माता-पिता ने मिलकर उसे इस घटना को छुपाने के लिए नदी में फेंक कर उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। 


जानकारी के अनुसार के केसरा पथरी में प्रमोद माँझी ने रात के समय बार बार रोने की वजह से नींद में ख़लल पड़ने से क्षुब्ध होकर तीन वर्षीय बिटिया की थप्पड़ों से मार मार कर हत्या कर दी। शव को माता पिता स्थानीय घुनघुट्टा नदी में फेंक थाने पहुँच गए और उन्होने रिपोर्ट लिखाई कि, उनकी तीन वर्षीया बेटी को रात के समय कोई उठा ले गया। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि, बच्ची ग़ायब नहीं हुई बल्कि पिता ने हत्या की और माता पिता ने शव को नदी में फेंक दिया है। 


पुलिस ने आरोपी माता  पिता को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पिता ने बताया कि बच्ची बार बार  रो रही थी, जिससे नींद में ख़लल पड़ रहा था। आक्रोशित होकर उसने थप्पड़ जड़ दिए जिससे बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मर जाने पर पिता प्रमोद और माँ सुमित्रा ने शव को घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया।पुलिस ने नदी के दोनों किनारों पर पता तलाशी की तो बच्ची का शव केसरा के दो मुहानी के पास नदी के किनारे झाड़ी में फँसा मिल गया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News