निजात अभियान के तहत बनी शॉर्ट फ़िल्म रंग रंग के नशा का हुआ विमोचन, एनजीओ, स्कूली बच्चे सहित कई........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 24, 2023



निजात अभियान के तहत बनी शॉर्ट फ़िल्म रंग रंग के नशा का हुआ विमोचन, एनजीओ, स्कूली बच्चे सहित कई........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। जिला पुलिस द्वारा बिलासपुर ज़िले में नारकोटिक्स ड्रग्स व अवैध नशा के ख़िलाफ़ एक जागरूकता और कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। इसका बढ़िया प्रतिसाद भी मिल रहा है। इसी के ऊपर एक शॉर्ट फिल्म बनाई गई है "रंग रंग के नशा", इसे यूट्यूब चैनल में लॉन्च किया गया। 

Advertisement

Advertisement


जिसके तहत ज़िला में विभिन्न एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्कूल बच्चे और टीचर , प्रजापति ब्रह्मकुमारी ,सक्षम संस्था काउन्सलिंग करने वाले काउंसलर, पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठन के कार्यकर्तागण की उपस्थिती में लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम बिलासपुर में कार्यक्रम कर रंग रंग के नशा नामक वीडियो फ़िल्म का विमोचन किया गया। जिसमें बिलासपुर पुलिस के निरीक्षक पौरूस पुर्रे, प्रदीप आर्या, कमला पुसाम, नवीन देवांगन और अन्य ने भूमिका निभाई है। इसे यूट्यूब चैनल में लॉंच किया गया जिसे आप अपने मोबाइल टीवी में यूट्यूब से देख सकते है। नशा से होने वाले आर्थिक सामाजिक पारिवारिक मानसिक हानि होती है और पुलिस द्वारा अभियान के तहत अन्य सहयोगी संस्था के द्वारा मोटिवेट कर के नशा से दूर कर अच्छी जीवन यापन हेतु प्रतीत किया गया। जिसमें कई व्यक्ति ने नशा से दूर होकर ख़ुशी पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे है, इनकी सफलता को भी सक्सेस स्टोरी के माध्यम से बताया गया।



निजात के तहत अपराध में कमी होने के कारण ज़िले में सभी वर्ग के लोगो में उत्साह भर गया है और शहरवासी, जनप्रतिनिधि, बॉलीवुड व छत्तीसगढ़ के फ़िल्म स्टार, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी बिलासपुर पुलिस की सराहना कर रहे हैं और निजात अभियान में सहयोग दे रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

निजात के तहत अभियान से प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम नशा के विरुद्ध अपराध रोकथाम हेतु कार्यवाही सभी थाना चौकी द्वारा किया जा रहा। जिससे अपराध में लगातार कमी आ रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News