Jashpur Breaking बस्ती में दिखे इतने सारे हाथी और पूरे गाँव वालों का कर दिया नाक में दम,पूरी रात गाँव वालों ने ......वॉच video

munaadi news image
August 05, 2022



Jashpur Breaking बस्ती में दिखे इतने सारे हाथी और पूरे गाँव वालों का कर दिया नाक में दम,पूरी रात गाँव वालों ने ......वॉच video

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले के एक गाँव मे गजराजों के दल रात भर गाँव वालों का जीना हराम कर  दिया।गाँव वाले रात भर हाथियों के डर से जगे रहे ।इस बीच हाथियों ने एक घर मे घुसकर पूरे घर को तो तोड़ ही दिया बल्कि घर मे रखे अनाज को भी सफा चट कर गए।

Advertisement

Advertisement


मामला बीती रात का है।जिले के तपकरा से लगे नामनी गाव में गुरुवार शाम को ही लगभग 5 हाथियों की दस्तक हो गयी थी  ।गाँव मे घुसते ही हाथियों का दल एक घर मे जा घुसा।राहत की बात यह है कि घरवालों को हाथियों के धमकने की आहट मिल गयी और वे हाथियों से सामना होने से पहले ही घर से भाग खड़े हुए लेकिन हाथियों ने घर मे घुसकर उनके घर के कोने कोने को धरशायी कर दिया और घर मे रखे धान को भी सफाचट कर गए।


थोड़ी देर बाद हाथी बस्ती में फिर से आ गए।बस्ती के बीच हाथियों को देख गाँव वालों के जान सुख गए ।गाव के लोग एक जगह जमा हो गए और हाथियों को भगाने शोर मचाते रहे। लेकिन हाथी अपनी जगह पर जमे रहे ।सुबह करीब 3 बजे हाथियों ने जंगल की राह पकड़ ली।


Advertisement

Advertisement

इलाके के फोरेस्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि हाथियों की संख्या करीब 5 है ।साज बहार में एक घर को तोड़ने के बाद हाथी नामनी की ओर चले गए थे।वहाँ भी एक घर को हाथियों ने तोड़ दिया ।रात 3 बजे हाथी गाँव से निकल गए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News