यहाँ जुटे कांग्रेस के इतने सारे दिग्गज ,तीनो विधायक एक साथ .....मिशन 2023 की तैयारी ,पढिये पूरी खबर जानिए कांग्रेस का मिशन 2023 ...

munaadi news image
June 20, 2022



यहाँ जुटे कांग्रेस के इतने सारे दिग्गज ,तीनो विधायक एक साथ .....मिशन 2023 की तैयारी ,पढिये पूरी खबर जानिए कांग्रेस का मिशन 2023 ...

munaadi news image
munaadi news image

जशपूर मुनादी।। उदयपुर नव संकल्प शिविर की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नव संकल्प शिविर का आयोजन सलियाटोली कुनकुरी मैं संपन्न हुआ.नव संकल्प के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री  महेश त्रिपाठी ने तिरंगा गमछा एवं पुष्पगुच्छ देकर सभी आए हुए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया,नव संकल्प शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर आरंभ की गई, तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राज गीत के साथ सम्मान में सभी कांग्रेसी जनो ने  अपने-अपने स्थान में खड़े होकर गायन किया गया।


 नव संकल्प के स्वागत भाषण में मनोज सागर यादव ने समस्त अतिथियों का स्वागत उद्बोधन करते हुए किया उदयपुर में आयोजित नव संकल्प शिविर में पार्टी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को सभी के सामने रखा।  कार्यशाला के अंतर्गत सर्वप्रथम होने वाले आगामी 2023 विधानसभा, 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया गया, साथ ही महिला एवं युवाओं पर आधारित योजनाओं पर, छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया ।


पत्थलगांव के वरिष्ठ विधायक  रामपुकार सिंह ने बताया कि किस प्रकार संगठनात्मक रूपरेखा को हमें और मजबूत करने की जरूरत है और हम उसे किस प्रकार मजबूत कर पाएंगे।


कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने उद्बोधन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जिसने हमें स्वराज  दिलाने का बीड़ा उठाया,उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान से छेड़छाड़ कर रही है और देश में स्थापित संसाधनों को बेचकर संसाधनों का निजी करण कर रही है हमे उनका विरोध निरन्तर संगठनात्मक रूप से जारी रखना है.उन्होने बताया कि  छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन बदला है उनका आर्थिक उत्थान हुआ है यह भूपेश सरकार की सफलता है सोनिया जी राहुल गांधी जी के सफल मार्गदर्शन द्वारा कांग्रेस पार्टी जनहित के कार्य में लगी हुई और निरंतर ऐसी योजनाएं अपने प्रदेश में लागू कर रही हैं जिससे जन जन का विकास हो रहा है और क्षेत्र प्रगति कर रहा है उन्होंने यह बताया कि आदरणीय भूपेश बघेल जी की सरकार द्वारा जशपुर जिले को भी अनेक महत्वकांक्षी योजना द्वारा एवं पर्यटन क्षेत्रों में विभिन्न साधनों द्वारा जिले का विकास किया जा रहा है जिससे जसपुर जिला एक नए प्रगति की राह पर अग्रसर हो रहा है।


जशपुर विधायक विनय भगत ने बताया कि किस प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से हमे कार्यकर्ताओ के बीच पहुच कर अपने शाशन द्वारा लागू की गई योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाना है, उन्होंने बताया कि वह निरंतर इस कार्य में लगे हुए।


जिला संगठन प्रभारी वासुदेव यादव जी ने अपने उद्बोधन में सभी कांग्रेस जनों को तन मन से कांग्रेश पार्टी के प्रति जी जान लगाने की बात कही उन्होंने कहा कि सच्चा कार्यकर्ता वही है जो अपने संगठन के विचारों का पालन करता है और उसी हिसाब से संगठन के रीति नीति को मानते हुए संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को करता है अर्थात सभी कांग्रेसी जनों को संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए जिससे आने वाले भविष्य में  2023 में विधानसभा एवं 2024 में लोकसभा चुनाव मैं कांग्रेस पार्टी विजय प्राप्त करें उन्होंने बताया कि संगठन में किस प्रकार कार्यकर्ता के लिए आने वाले भविष्य में काम किए जाएंगे उसकी जानकारी दी और संगठनात्मक रूपरेखा और कैसे मजबूत किया जाएगा उसके बारे में बताया।


कार्यक्रम में कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष नीरज पारीक ने उदयपुर नव संकल्प में आदरणीय राहुल गांधी द्वारा बताए गए सोशल मीडिया के महत्व को उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने रखा और ये बताया कि कैसे प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाएं और उनसे प्राप्त लाभ कैसे सोसल मीडिया द्वारा लोगो तक पहुचाना है उसकी जानकारी दी । 


तत्पश्चात उदयपुर नव संकल्प के प्रस्तावना पर बिंदुवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्या शंकर त्रिपाठी, सेराज खान, रत्ना पैकरा सूरज चौरसिया,फुलकेरिया भगत, रवि शर्मा आरती सिंह जी अंजना मींज, जगदीश आपट, हंसराज अग्रवाल, गजेंद्र जैन मुरारी लाल अग्रवाल कुलविंदर सिंह भाटिया सुकृत सिंह,सुमित शर्मा,एस इलियास, हीरु राम निकुंज,ने पूर्व निर्धारित विषयों पर अपना अपना उद्बोधन दिया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी एवम प्रदेश महामंत्री वासुदेव यादव ,पत्थलगांव के वरिस्ठ विधायक आदरणीय  रामपुकार सिंह ,कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव   यू डी मिंज ,जशपुर के विधायक  विनय भगत जी,प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह,प्रदेश महामंत्री फुलकेरिया भगत ,जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव एवम समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य,समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण, समस्त जनपद अध्यक्ष जनपद सदस्य एवम समस्त नगरपंचायत अध्यक्ष एवम पार्षद गण एवम सभी वरिस्ठ कांग्रेसी कार्यकर्तागण शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने सभी आए हुए कांग्रेस पार्टी के सदस्यों का आभार प्रस्तुत किया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News