छात्र ने अपनी ही क्लास की छात्रा पर किया जानलेवा हमला, घायल छात्रा सिम्स में भर्ती

munaadi news image
December 05, 2023



छात्र ने अपनी ही क्लास की छात्रा पर किया जानलेवा हमला, घायल छात्रा सिम्स में भर्ती

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। बिलासपुर में कॉलेज छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज के सहपाठी छात्र ने ही वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर हालत में छात्रा को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है, सनकी छात्र इस छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। घटना के बाद से आरोपी छात्र फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement


दरअसल, मामला कोटा थाना क्षेत्र का है, जहां निरंजन केशरवानी कॉलेज की एमए की स्टूडेंट हेमा सिंह क्लास अटेंड करने के बाद अपने गांव कलारतराई वापस जा रही रही थी। इसी दौरान पुराने क्लासमेट योगेश साहू ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई जिसके बाद योगेश ने धारदार हथियार से छात्रा हेमा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके गले व सिर में गंभीर चोट आ गई। 


Advertisement

Advertisement

बताया जा रहा है, आरोपी छात्र छात्रा से एकतरफा प्रेम करता है। लेकिन छात्रा को उससे मिलना जुलना और बात करना पसंद नहीं है। वे उसे इग्नोर करती है। घटना से पहले भी वो छात्रा को बात करने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन छात्रा ने इससे इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी छात्र ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। इधर घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया है। घायल छात्रा को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News