जशपुर मुनादी।। आजादी के 75वे वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के दौरान जिले एक स्कूल में जनप्रतिनिधियों को यह बोलकर नहीं बुलाया गया कि इस बार जिला शिक्षादिकारी कार्यालय से जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की मनाही की गई है। स्कूल के प्रिंसिपल के इस जवाब से हैरान और नाराज जनप्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर उक्त आदेश की कॉपी देने की मांग की है।
मामला जशपुर ब्लॉक के तुरी लोदाम ग्राम पंचायत का है। यहाँ के उपसरपंच आनन्द सिंह ने जिले के शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि 15 अगस्त को पतरा टोली हाई स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा था लेकिन जबकि वह ग्राम पंचायत के उपसरपंच और पंचायत में शिक्षा समिति के सभापति भी है बावजूद इसके उंन्हे महोत्सव में आमंत्रित नहीं किया गया ।उन्होंने जब फोन पर पुष्पा इंदवार प्रिंसिपल से आमन्त्रित नहीं करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय के द्वारा जनप्रतिनिधियों को नहीं आमन्त्रित किये जाने के आदेश जारी किए गए थे ।प्रिंसिपल के इस जवाब से हैरान परेशान उपसरपंच ने उसी आदेश की कॉपी प्राप्त करने डीईओ को आवेदन दिया है।
इधर इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा किसी भी स्कूल में किसी भी जन प्रतिनिधि को नही बुलाने सम्बन्धी किसी तरह का कोई आदेश जारी नही किया है। स्कूल का प्रिंसिपल लोगो को आमंत्रित करने के लिए स्वतंत्र होते है ।