एसपी के आदेश के बाद भी टीआई ने कार्रवाई नहीं की, फिर एसपी ने खुद मौके पर की रेड, टीआई को किया निलंबित, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 26, 2023



एसपी के आदेश के बाद भी टीआई ने कार्रवाई नहीं की, फिर एसपी ने खुद मौके पर की रेड, टीआई को किया निलंबित, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जांजगीर चांपा मुनादी।। यहां के ग्रामीण इलाकों में लगातार जुए के अड्डे बढ़ते जाने की शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा जब कार्रवाई नहीं की गई तो खुद एसपी ने मोर्चा संभाला और रेड डालकर कार्रवाई की। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

ग्रामीणों के लगातार शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस बीच एसपी विजय अग्रवाल को अकलतरा के सारा गांव में जुआरियों के जमा होने की सूचना मिली तो एसपी ने स्थानीय थाने को जानकारी देकर टीआई को कार्रवाई के लिए कहा। इसकी जानकारी मिलने के बाद भी थाना प्रभारी संजीव कुमार बैरागी मौके पर नहीं गए और न ही छापेमारी के लिए कोई टीम को भेजा।

थाना इंचार्ज की लापरवाही और मिलीभगत देख खुद एसपी मौके पर पहुंचे और रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद एसपी विजय अग्रवाल ने सारागांव थाना टीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान संजीव कुमार लाइन में अटैच रहेंगे। बता दें कि पुलिस ने मौके पर 17 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों की नकदी बरामद की।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement




ग्रामीणाें ने लगाया था आरोप

ग्रामीणों ने सारा गांव के थाना प्रभारी पर भी आरोप है कि जुए खेले जाने की सूचना होने के बाद भी वो कभी भी कार्रवाई के लिए नहीं जाते थे। पुलिस का डर खत्म होने के बाद जुआरी बेखौफ होकर गांव के आस पास जुए की फड़ लगाते थे। जांजगीर चांपा के एसडीओ यदुमणि सिदार ने जब टीआई से पूछा कि आपके इलाके में जुआ खेल जा रहा था इसकी जानकारी आपको थी। जवाब में टीआई ने कुछ नहीं कहा, जिसके बाद टीआई को निलंबित कर दिया गया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News