मुख्यमंत्री ने कहा था-चिकित्सा वीर भेज दूं क्या , और सच मे 4 दिनों के बाद भेज दिया....भाजपा नेता ने मांगा था ....पढिये जशपुर में सी एम के जनचौपाल में ......

munaadi news image
June 30, 2022



मुख्यमंत्री ने कहा था-चिकित्सा वीर भेज दूं क्या , और सच मे 4 दिनों के बाद भेज दिया....भाजपा नेता ने मांगा था ....पढिये जशपुर में सी एम के जनचौपाल में ......

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल द्वारा कुनकुरी में भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल होना शुरू हो गया है।

Advertisement

Advertisement


बीते 25 जून को कुनकुरी सलिहाटोली में हुए मुख्य्मंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कुनकुरी के कुंजारा अस्पताल के लिए डॉक्टर की मांग की गई थी ।इस मांग पर अमल करते हुए मंगलवार को ही यहाँ डॉक्टर की पोस्टिंग कर दी गयी।


दरअसल मुख्य्मंत्री के जनचौपाल में जब मुख्य्मंत्री के द्वारा लोगो से समस्याएं पूछी जा रही थी उस वक़्त कुंजारा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य व स्थानीय भाजपा नेता विष्णु गुप्ता ने मुख्य्मंत्री से कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर की मांग की थी तब सीएम ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा था -कुंजारा अस्पताल के लिए "चिकित्सा वीर "भेज दूं क्या? सीएम के इस सवाल पर पंडाल में बैठे सभी ने ठहाके लगा ढिये और जब पंडाल में बैठे लोगों ने एक स्वर में कहा-नहीं,चिकित्सावीर नहीं चाहिए तो सीएम भी ठहाके मारकर हंसने लगे । सीएम ने डॉक्टर की मांग उठाने वाले पूर्व बीडीसी से यह भी पूछा था कि किस पार्टी से है? सीएम के इस सवाल पर एक तरफ से आवाज आई "भाजपा"।


बहरहाल सीएम की घोषणा पर जिला प्रशासन ने त्वरित अमल करना शुरू कर दिया है और कुंजारा में डॉक्टर की त्वरित मांग पूरा होने ने ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है ।


Advertisement

Advertisement

पूर्व जनपद अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर विक्की एक्का एमबीबीएस को प्राथमिक शाला कुंजारा के लिए पदस्थ किये जाने की उन्हें जानकारी दी गयी है।उन्होंने कहा कि यह जानते हुए कि मैं भाजपा से हूं मुख्य्मंत्री ने उनकी मांग पूरी कर दी वह भी इतनी जल्दी इसके लिए मुख्य मंत्री को कुंजारा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News