Munaadi Breaking - नहर में नहाने गए थे बच्चे, दो की डूबकर मौत, मशक्कत के बाद निकाला गया शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 08, 2023



Munaadi Breaking - नहर में नहाने गए थे बच्चे, दो की डूबकर मौत, मशक्कत के बाद निकाला गया शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बिलासपुर मुनादी।। होली खेलने के बाद नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले की गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहां लालपुर गांव के बच्चे होली खेलने के बाद एनीकट में नहाने के लिए गए थे उनमें से 2 बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।  बताया जाता है कि वे लोग नहाने के दौरान गहराई में चले गए थे।  
बच्चों की टोली होली के दिन दोपहर को टीपान नदी पर बने एनीकट में नहाने के लिए गई थी। सभी बच्चे नहा रहे थे और कुछ बच्चे बाहर थे। नहाने के दौरान मृतक निखिल राठौर और राहुल प्रजापति भी एनीकट में कूद गए। मृतकों की उम्र 13 और 14 वर्ष बताई जा रही है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बच्चे कुछ देर तक किनारे पर ही नहा रहे थे लेकिन अचानक से वे आगे बढ़ गए जहां नहर गहरी थी। अचानक दोनों डूबने लगे  और बचाओ - बचाओ चिल्लाने भी लगे जब दूसरे लोग उनतक  पहुंचते उससे पहले ही वे डूब गए। वहां मौजूद बच्चों ने आस-पास के लोगों को तुरंत इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोग अंदर कूदे और दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News