टीका लगने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी ,कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत ,बच्चे की मां बच्चे का शव लेकर थाना पहुंची ,स्वास्थ अधिकारी ने दी सफाई,कहा

munaadi news image
March 12, 2023



टीका लगने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी ,कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत ,बच्चे की मां बच्चे का शव लेकर थाना पहुंची ,स्वास्थ अधिकारी ने दी सफाई,कहा

munaadi news image

बिलासपुर मुनादी ।। टीका लगने के बाद 2 माह 4 दिन के एक बच्चे की मौत हो गई ।इस घटना के बाद बच्चे के परिजन बच्चे का शव लेकर थाना पहुंच गए और गलत टीका लगाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे।

Advertisement

Advertisement


पूरा मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।गतौरा गांव में शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र में स्वस्थ विभाग के द्वारा छोटे बच्चो को टीका लगाया जा रहा था ।इसी क्रम में राजू केंवट के 2 माह 4 दिन के बेटे प्रियांशु को भी 3 टीके लगाए गए ।टीका लगाने के बाद शाम को बच्चे को बुखार आया तो परिजनों ने यह सोचा कि टीका लगाने के चलते बुखार आना लाजमी इसलिए उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन धीरे धीरे उसकी तबियत बिगड़ती गई और आखिरकार शनिवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई।


Advertisement

Advertisement

इस घटना के बाद शनिवार को बच्चे का शव लेकर मृत बच्चे के परिजन मस्तूरी थाना पहुंच गए ।उनका आरोप है कि गलत टीका लगाने से उनके बच्चे की मौत हुई है।वही स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है ।टीका का रिएक्शन 45 मिनट के भीतर ही हो जाता है।जिला टीकाकरण अधिकारी मनोज सैमुअल ने मीडिया को बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा ।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । इधर पुलिस को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News